फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Manohar Lal addressed the Jan Ashirwad rally, said - Congress is spreading confusion

Haryana: मनोहर लाल ने जन आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, बोले- कांग्रेस भ्रम फैला रही, इससे दूर रहना

Thu, 03 Oct 2024 12:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 12:04 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मोहिदीनपुर में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। 

विज्ञापन
Haryana: Manohar Lal addressed the Jan Ashirwad rally, said - Congress is spreading confusion
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के पैर छूते भाजपा प्रत्याशी जगमोहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल के घरौंडा में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को भाजपा प्रत्याशी हरविंद्र कल्याण के समर्थन में मोहिदीनपुर गांव में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में अपने 10 साल के शासनकाल में हर गरीब तक सुविधा का लाभ पहुंचाने का काम किया है। कांग्रेस झूठ फैलाने वाली पार्टी है। चुनाव के दिनों में कांग्रेस के लोग तरह तरह के भ्रम फैलाने की कोशिश करेंगे लेकिन उनके भ्रम से दूर रहना है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे लोग धर्म के पक्के हैं। राष्ट्रभक्त और धर्म के पक्के लोग भारत के इस हिस्से में आकर बस गए। उन्होंने कहा कि पांच अक्तूबर को पहले मतदान फिर जलपान का नारा दिया। उन्होंने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने का दावा किया।
विज्ञापन


इससे पहले अनुराग ठाकुर ने ऊंचा समाना गांव में आयोजित सभा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज जो किसानों के हितैषी बनने का ढोंग रच रहे हैं उन्होंने सत्ता में रहते हुए किसानों के साथ छल किया और उनकी जमीनें हड़पने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक भ्रष्ट पार्टी है और इससे देश और प्रदेश को बचाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed