फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Indian family dies under suspicious circumstances in America

Haryana: अमेरिका में संदिग्ध परिस्थितियों में भारतीय परिवार की मौत, आवास पर ही पुलिस को शव मिले

Sat, 30 Dec 2023 07:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Dec 2023 07:07 PM IST
सार

करनाल जिले के वकील की इकलौती बेटी बेटी-दामाद और नाती की मौत अमेरिका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अभी मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Haryana: Indian family dies under suspicious circumstances in America
मृतकों का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल जिले के वकील की इकलौती बेटी और दामाद और नाती की अमेरिका के डोवर मैसाचुसेट्स की राजधानी बोस्टन शहर में मौत हो गई। उनके आवास पर ही पुलिस को शव मिले है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने सुसाइड किया है या फिर किसी ने उनकी हत्या कर दी। अमेरिका की पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुटी है। घटना की सूचना पर जिला बार एसोसिएशन के वकीलों में भी शौक की लहर दौड़ गई। वकीलों ने इस मौके पर दुख प्रकट किया।

विज्ञापन


करनाल के मॉडल टाउन के रहने वाले तेजेंद्र पाल बेदी ने अपनी इकलौती बेटी टीना की शादी करीब 26 साल पहले दिल्ली के रहने वाले एडवोकेट राकेश कमल के साथ की थी। 1960 से एडवोकेट राकेश कमल का परिवार अमेरिका में रहता है। जबकि तेजेंद्र पाल अपनी पत्नी के साथ मॉडल टाउन स्थित आवास में रहते है।
विज्ञापन




उन्होंने बेटी की शादी भी करनाल में ही की थी। शादी के बाद बेटी टीना पति राकेश कमल के साथ अमेरिका में ही रहने लग गई। शनिवार को उनके डोवर मैसाचुसेट्स की राजधानी बोस्टन शहर स्थित हवेली में 56 वर्षीय राकेश कमल, 53 वर्षीय बेटी टीना और 18 वर्षीय नाती एरियाना का शव अमेरिका की पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में करनाल आई थी बेटी टीना
बताते है कि एडवोकेट तेजेंद्र पाल की बेटी टीना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। वह पढ़ने में काफी होशियार थी। टीना जून माह में अपने माता-पिता से मिलने के लिए करनाल स्थित मॉडल टाउन आवास पर आई थी। करीब एक माह परिवार के साथ बीताने के बाद अमेरिका चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed