फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Government doctors strike today, OPD will remain closed for two hours

Haryana: सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल आज, दो घंटे ओपीडी रहेगी बंद, मरीजों की बढ़ेगी परेशानी

Sat, 09 Dec 2023 12:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Dec 2023 12:32 AM IST
सार

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की ओर से एलान किया गया है। मरीजों को समस्याएं झेलनी पड़ेगी। गर्भवतियों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 

विज्ञापन
Haryana: Government doctors strike today, OPD will remain closed for two hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन (एचसीएमएस) के बैनर तले शनिवार को एक बार फिर प्रदेश के डॉक्टर दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे। करनाल जिले में भी पेन डाउन हड़ताल का असर देखने को मिलेगा। जिले में नागरिक अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर भी दो घंटे तक ओपीडी से विरत रहेंगे।

विज्ञापन


हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. संदीप अबरोल ने बताया कि एसोसिएशन की मांग को सरकार ने मानने से मना कर दिया है। ऐसे में नौ दिसंबर शनिवार को होने वाले दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल की जाएगी। अगर पेन डाउन के बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रत्येक माह की नौ तारीख को नागरिक अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष जांच शिविर लगाए जाते है, जिसमें विशेष रूप से गर्भवतियों की जरूरी जांच करवाई जाती है। ऐसे में नौ दिसंबर की हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ सकती है। वहीं डॉक्टरों की हड़ताल के चलते नागरिक अस्पताल में सुबह 11 बजे के बाद ही पंजीकरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की प्रमुख मांगें
डॉक्टरों के लिए एक विशेषज्ञ कैडर का गठन। गतिशील सुनिश्चित कैरियर प्रगति (एसीपी) योजना लागू हो। एसएमओ की सीधी भर्ती पर तुरंत रोक लगाई जाए। पीजी के लिए बॉन्ड राशि एक करोड़ से 50 लाख किए जाने की मांग। ग्रामीण क्षेत्रों को दूरस्थ घोषित कर पीजी कोटा बहाल करने की मांग। डॉक्टरों के लिए पीजी कोटा। स्पेशलिस्ट के लिए अतिरिक्त इंसेटिव। डॉक्टर की 10 साल में प्रमोशन। जल्द पीजी पॉलिसी बनाने की मांग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed