{"_id":"6671bc0bba655428fc04b4c9","slug":"haryana-cm-saini-said-dushyant-and-abhay-chautala-had-also-supported-congress-candidate-in-karnal-by-poll-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीएम सैनी बोले- करनाल उप चुनाव में दुष्यंत व अभय चौटाला ने भी किया था कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीएम सैनी बोले- करनाल उप चुनाव में दुष्यंत व अभय चौटाला ने भी किया था कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन
Tue, 18 Jun 2024 10:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:25 PM IST
सार
नायब सैनी ने कहा कि भ्रष्टाचार में केजरीवाल जेल का पानी पी रहे इसलिए दिल्ली के लोगों को नहीं दे पा रहे। एनडीआरआई में पीएम किसान सम्मान निधि के राज्यस्तरीय समारोह में शामिल होने के बाद उन्होंने प्रेसवार्ता की।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि करनाल विस उप चुनाव में भाजपा को हराने के लिए इनेलो के अभय चौटाला, जजपा के दुष्यंत चौटाला, आम आदमी पार्टी व भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साझा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था इसके बावजूद करनाल के लोगों ने उन्हें जिताकर भेजा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में केजरीवाल जेल का पानी पी रहे हैं, इसलिए दिल्ली के लोगों को पानी नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीआरआई में पीएम किसान सम्मान निधि राज्यस्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद पहले हस्ताक्षर किसानों को मजबूत करने वाली फाइल पर किए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के 16 लाख किसानों को 335 करोड़ रुपये सहित देशभर के नौ करोड़ 26 लाख किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपए की राशि उनके खातों में जमा करवाई है। पीएम का सपना 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का है, जिसमें हरियाणा अहम योगदान दे रहा है।
रामविलास शर्मा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की संभावना के सवाल पर सीएम ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को अपनी राय से अवगत करा दिया है, अब फैसला उन्हें करना है। अभय चौटाला की दिल्ली को पानी देने के बजाय एसवाईएल का पानी देने की सलाह के सवाल पर कहा कि हम दिल्ली को पूरा पानी दे रहे हैं, दिल्ली में पानी का प्रबंधन ठीक नहीं है। केजरीवाल का कार्यकाल 10 वर्ष का होने वाला है, फिर भी व्यवस्था ठीक नहीं की, भ्रष्टाचार में ही लगे रहे। समस्याओं के निदान पर ध्यान नहीं दिया।
पहले अपने विधायकों का फ्लोर टेस्ट कराएं हुड्डा
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 20 जून को राज्यपाल से मिलकर फ्लोर टेस्ट कराने की संभावना के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपने विधायकों का फ्लोर टेस्ट कराना चाहिए। वह प्रदेश के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश को मजबूत बनाने का कोई सुझाव देने की बजाय रेवड़ियां बांटना बंद करें। अभय चौटाला ने खुलकर कहा था कि करनाल में साझा प्रत्याशी उतारो और उतारा भी। कांग्रेस व आप तो साथ थे ही, अभय चौटाला, दुष्यंत चौटाला ने भी कांग्रेस का चुनाव में समर्थन किया। लेकिन करनाल ने साबित किया कि चंडीगढ़ का रास्ता तो कमल के फूल का ही है। विधायकी से त्यागपत्र के बाद रणजीत चौटाला के मंत्री बने रहने के सवाल पर सीएम ने कहा कि छह महीने तक कोई दिक्कत नहीं है। छह महीने में चुनाव लड़कर जीतना आवश्यक होता है।