फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: CM Nayab Saini reached former mayor of Karnal

Haryana: टिकट कटने से नाराज पूर्व मेयर के घर पहुंचे सीएम नायब सैनी, बोले- दीदी के घर चाय पीने आया था

Sun, 08 Sep 2024 12:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 12:00 AM IST
सार

करीब सवा घंटे तक बंद कमरे में बातचीत  की गई। सीएम के आने की सूचना पर शाम 7 बजे मेयर के घर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी थी।

विज्ञापन
Haryana: CM Nayab Saini reached former mayor of Karnal
टिकट कटने से नाराज पूर्व मेयर के घर पहुंचे सीएम नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

टिकट कटने से नाराज पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता के घर शनिवार को सीएम नायब सैनी पहुंचे। रात करीब 10 बजे पहुंचे सीएम ने मेयर से करीब 1 घंटे तक बंद कमरे में बैठक की। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा और कुछ भाजपा पदाधिकारी और मेयर समर्थक मौजूद रहे। लंबी चर्चा में सीएम ने नाराज चल रही पूर्व मेयर को मनाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


 बैठक के बाद सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे अपनी दीदी यानी रेणु बाला के घर चाय पीने और मिलने आए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई भगदड़ नहीं है, तीसरी बार सरकार बनेगी। करनाल को सीएम सिटी की कमी महसूस नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन


मेयर की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि मेयर ने सीएम को करनाल से चुनाव लड़ने के लिए या उन्हें टिकट देने का आग्रह किया है। इसके साथ ही सीएम से कहा है कि तीन दिन में वे अपना फैसला लेंगी। इस पर सीएम ने पार्टी का निर्णय और पार्टी को सरोवप्री बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सीएम के शाम 7 बजे उनके घर आने की सूचना थी। ऐसे में सूचना मिलते ही मेयर के घर समर्थकों की भीड़ जुट गई। लेकिन तब सीएम नहीं पहुंचे, तो मेयर के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा करके सभी लोट गए। ब्यूरो 

एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर जताई थी नाराजगी 
टिकट न मिलने पर पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अपने साथ धोखा होने की बात लिखी थी। इससे भाजपा में खलबली मच गई। तभी उम्मीद की जा रही थी कि पूर्व मेयर की मान मनौव्वल के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंच सकते हैं। फिलहाल पूर्व मेयर ने अपने समर्थकों की आठ सितंबर को बैठक बुलाई हैं, जिसमें कोई बड़ा फैसला करने की बात कही।

करनाल पिछले दस सालों से सीएम सिटी है। करनाल विधानसभा सीट से ही चुनाव जीतकर मनोहर लाल ने पिछले साढ़े नौ साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला है। उन्होंने यहां अपना घर भी बनाया। उनके त्यागपत्र देने के बाद नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बने तो मनोहर लाल ने उनके लिए करनाल सीट से विधान सभा की सदस्यता भी छोड़ी। रिक्त हुई सीट पर नायब सिंह सैनी उप चुनाव जीते।चाहे मनोहर लाल रहे हों या फिर नायब सैनी, इनकी जितनी भी सभाएं या अन्य कार्यक्रम हुए, उनमें करनाल नगर निगम की पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता को जरूर देखा गया है। उन्होंने पार्टी की गतिविधियों में अपनी पूरी सक्रियता दिखाई।


ये लिखा सोशल एकाउंट पर
पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता ने शुक्रवार को फेसबुक एकाउंट पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि उन्होंने पूर्ण निष्ठा और लगन से पार्टी की सेवा की है लेकिन उनकी निष्ठा, विश्वास, वर्षो से प्रतिदिन के संघर्ष और समर्पण का कत्ल किया गया है। उन्होंने कहा है कि करनाल में टिकट का निर्णय मेरिट के आधार पर नहीं हुआ है। अपने कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नगरवासियों की ओर से नाराजगी व्यक्त करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed