फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana CM Manohar retaliated on Surjewala statement, calling Randeep person born in demonic nature

Haryana: सुरजेवाला के बयान पर सीएम मनोहर ने किया पलटवार, कहा-रणदीप राक्षसी प्रवृत्ति में जन्मा व्यक्ति

Mon, 14 Aug 2023 02:55 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 14 Aug 2023 02:55 PM IST
सार

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान के बाद हरियाणा की राजनीति गरमाई हुई है। इस पर सीएम मनोहर लाल ने पलटवार करते हुए सुरजेवाला को राक्षस प्रवृत्ति के परिवार में जन्मा हुआ व्यक्ति बताया। साथ ही कहा कि इस तरह के बयान पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Haryana CM Manohar retaliated on Surjewala statement, calling Randeep person born in demonic nature
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की विवादित टिप्पणी पर पलटवार किया। उन्होंने सुरजेवाला को राक्षस प्रवृत्ति के परिवार में जन्मा व्यक्ति करार दिया। उन्होंने कहा कि राक्षस प्रवृत्ति में जन्मा व्यक्ति ही इस तरह की सोच रख सकता है। इस तरह के बयान दे सकता है। यह भाषा ठीक नहीं है, इस पर संज्ञान लिया जाएगा।

विज्ञापन


सुरजेवाला के बयान से हरियाणा की राजनीति में हलचल
गौरतलब है कि रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा और जजपा को वोट देने वालों को राक्षस बता दिया था। उनके इस बयान पर विवाद चल रहा और निंदा बयान की जा रही हे। इस बयान पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रणदीप सुरजेवाला पर टिप्पणी की कि राक्षस प्रवृत्ति के परिवार जन्मा व्यक्ति ही इस तरह सोच सकता है।
विज्ञापन


आज बलिदान को याद करने का दिन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने दो दिवसीय करनाल दौरे के दूसरे दिन शहर में तिरंगा यात्रा निकाली और इसके बाद फतेहाबाद के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त के दिन ही विभाजन की विभीषिका हुई। आज उनके बलिदान को याद करने का दिन है। विभाजन की पीड़ा आज लोग महसूस कर सकें, इसलिए ही कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। लाखों बलिदानियों की शहादत को नमन है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गांव पुंडरक में जनसंवाद किया। सामुदायिक केंद्र में ग्रामीणों की समस्या सुनी और मौके पर ही हल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजेवाला को लेकर अनिल विज का बयान

हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज ने सुरजेवाला के बयान पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ऐसा लगता है कि रणदीप सिंह सुरजेवाला की ऑप्टिक नर्व क्षतिग्रस्त हो गई है, उन्हें देवता में दानव दिखाई दे रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed