फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana CM Deepdaan in Kurukhestra Utsav

श्लोकोच्चारण और शंखनाद के बीच सीएम ने किया दीपदान

Sat, 14 Dec 2013 04:15 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sat, 14 Dec 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
Haryana CM Deepdaan in Kurukhestra Utsav
मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि के बीच सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गीता जयंती में शुक्रवार को ब्रह्म सरोवर में दीपदान किया। गीता जयंती के पावन अवसर पर सीएम सायंकालीन आरती में शामिल हुए और उन्होंने सरोवर में दीपदान किया। दीपदान के बाद आतिशबाजी का सुंदर नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन


ब्रह्मसरोवर की सीढ़ियों पर लगाई गई दीपमाला एवं पवित्र जल में तैरते दीपकों ने इस वातावरण को अलौकिक बना दिया। मुख्यमंत्री संग आए वीपीआईपी और अन्य श्रद्धालुओें ने भी ब्रह्म सरोवर में दीपदान किया।
विज्ञापन


 दीपदान के बाद मुख्यमंत्री का काफिला पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पहुंचा, जहां दीप प्रज्ज्वलित कर हुड्डा ने लोक रंग का शुभारंभ किया। जिसमें भारत के विभिन्न सांस्कृतिक क्षेत्रों के लोक गायन और नृत्यों की विहंगम प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद नवीन जिंदल, सीपीएस सुल्तान सिंह जडोला, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम के चेयरमैन अनिल धंतौड़ी, प्रोफेसर विरेंद्र सिंह, अंबाला मंडल की आयुक्त नीलम प्रदीप कासनी, आईजी बलबीर सिंह, उपायुक्त निखिल गजराज, एसपी वाई पूर्ण कुमार, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयभगवान शर्मा डीडी ने ओपन जीप में सवार होकर क्राफ्ट मेले और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्हें मेले में मातू राम गोहाना जलेब के कारीगर बलजीत ने जलेब, मेहता आईसक्रीम वाले ने कुलफी भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्सव में आए पर्यटकों का अभिवादन स्वीकार किया। मेले में मुख्यमंत्री ने सांसद नवीन जिंदल की तरफ से संस्थान द्वारा लगाए गए स्टाल में कुछ क्षण बिताए। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की फोटो खींचने के लिए पर्यटकों में होड़ लगी रही।

मेले का अवलोकन करने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष निखिल गजराज की तरफ से आठ लाख रुपये की लागत से एक एंबुलेंस एलएनजेपी अस्पताल को भेंट की है।


इस अवसर पर राज्यपाल के पूर्व सचिव महेंद्र कुमार, केयूके के वीसी डा. डीडीएस संधू, रजिस्ट्रार डा. कृष्ण चंद रल्हाण, एसडीएम अशोक बांसल, सीईओ केडीबी सतबीर कुंडू, डीएसपी निर्मल सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed