फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Chief Minister targeted the opposition in Karnal

Haryana: मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- जिनके खुद के बही खाते खराब वो मांग रहे हिसाब

Sun, 21 Jul 2024 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 10:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद हमारी सरकार द्वारा 20 हजार लोगों को उनके प्लॉट के कब्जे दिए गए तथा रजिस्ट्रियां सौंपी गई। जिन लोगों को अब तक प्लॉट नहीं मिले हैं उनके लिए पोर्टल खोल दिया गया है। पंजीकरण के बाद इनको भी प्लॉट दिए जाएंगे जिन गांवों में जमीन नहीं है वहां प्लॉट खरीदने के लिए एक लाख रुपये सरकार की तरफ से दिया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana: Chief Minister targeted the opposition in Karnal
पूजा अर्चना करते सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके खुद के बही खाते खराब हैं, वे वर्तमान सरकार से हिसाब मांगने की बात कर रहे हैं। विपक्ष ने अपने कार्यकाल में विकास के नाम पर केवल लोगों से झूठ बोलकर वोट लेने का काम किया है जबकि असली विकास कार्य तो वर्ष 2014 के बाद देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री धन्यवादी दौरे के दौरान गांव डबरी में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने कार्यकाल में जनता की उम्मीदों के अनुरूप काम नहीं किया और अब वे झूठ बोलकर जनता से वोट की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को मुख्यमंत्री सबसे पहले सेक्टर-7 स्थित श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे और बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए। इसके बाद प्रेसवार्ता की। डबरी गांव में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि डबरी गांव में एक करोड़ 35 लाख रुपए के विकास कार्य हो चुके हैं। गांव की पंचायत की ओर से मांग पत्र दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव में विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।


मुख्यमंत्री इसके उपरांत सेवा भारती कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। मौके पर इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, उपायुक्त उत्तम सिंह व पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, एसडीएम अनुभव मेहता, भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed