फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Chief Minister targeted Congress, said - they made schemes and gave lollipops

Haryana: मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- इन्होंने योजनाएं बनाकर दिए लॉलीपॉप

Mon, 10 Jun 2024 10:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 10:23 PM IST
सार

सीएम सैनी बोले कि स्वार्थ पूरा नहीं हुआ तो ठगबंधन में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने योजनाएं बनाकर लॉलीपॉप दिए हैं। साथ ही कहा कि झूठ की नींव पर खड़ा हुआ गठबंधन कुछ दिनों में ढहेगा।

विज्ञापन
Haryana: Chief Minister targeted Congress, said - they made schemes and gave lollipops
जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा से हाथ मिलाकर मुलाकात करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्वार्थ पूरा नहीं हुआ तो अब ठगबंधन में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। कुरुक्षेत्र की सीट हारते ही आरोप लगाने लगे हैं। झूठ की नींव पर देश में खड़ा हुआ यह गठबंधन कुछ ही दिनों में ढह जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

करनाल में अधिकारियों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस व इनके सहयोगी दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप अपने स्वार्थ से एकत्रित हुए थे। उनका स्वार्थ पूरा नहीं हुआ तो अब बिखरकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। उन्होंने जो भ्रष्टाचार किए थे, उसे छुपाना चाहते थे। रणदीप सुरजेवाला पर निशाना साधते हुए कहा कि जींद और कैथल के चुनाव में उनकी हालत खस्ता हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें लगातार लोगों ने आइना दिखाया और उनके अहंकार को जवाब दिया। उनके कार्यकाल में उन्हें कोई गरीब नहीं दिखा। उन्होंने महात्मा गांधी बस्ती ग्रामीण योजना बनाकर लोगों को लॉलीपॉप दिया। कागज और प्लॉटों पर मालिक अलग-अलग थे। अब हर व्यक्ति को कब्जा देने के साथ कागज भी दिए जा रहे हैं।

आरक्षण के नाम पर बिगड़ रहा भाईचारा : सीएम
आरक्षण के मामले पर सीएम ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि आरक्षण को धर्म के नाम पर दिया जा रहा है। टीएमसी केरल में कर रही है और कांग्रेस अपने प्रदेशों में। इससे देश का भाईचारा बिगड़ रहा है। आने वाले समय में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा। जो नींव कांग्रेस ने खड़ी की गठबंधन से अब ये ढह जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed