फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana cares about the people of Delhi, Kejriwal should improve the water distribution system: Chief Minister

दिल्ली के लोगों का हरियाणा को ख्याल है, केजरीवाल पानी वितरण की व्यवस्था सुधारें : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Haryana cares about the people of Delhi, Kejriwal should improve the water distribution system: Chief Minister
- नायब सैनी बोले, हरियाणा दिल्ली को दे रहा पर्याप्त पानी, केजरीवाल का जेल जाना, उनके पापों की सजा
विज्ञापन

- फर्जी मतदान के मामले पर कहा, पूरी बात सामने आने पर केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखा जाएगा
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रविवार की शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का जेल जाना, उनके पापों की सजा है। हरियाणा दिल्ली को तय मानक से अधिक पानी दे रहा है, क्योंकि दिल्ली के लोगों का हरियाणा को ख्याल है। केजरीवाल को पानी के वितरण की व्यवस्था ठीक करनी चाहिए।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम नायब सैनी ने कहा कि मतदान के बाद मंथन कर लिया है, कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया है, हरियाणा में सभी 11 कमल खिल रहे हैं। चार जून को परिणाम सामने आ जाएगा। कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की है। 10 वर्षों में जो कार्य किए हैं, जो लोगों को सुविधाएं मिली हैं, उनकी गति को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में भी तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस ने लोगों को गुमराह करने का बहुत प्रयास किया है। पूरे चुनाव के दौरान कांग्रेस के किसी भी नेता ने नहीं बताया कि वह गरीबों, महिलाओं, किसानों या युवाओं के लिए क्या करेंगे। अरविंद केजरीवाल के आरोपों के जवाब में सीएम ने कहा कि जो अन्य कैदियों को सुविधाएं मिल रही हैं, वहीं सुविधाएं केजरीवाल को भी मिल रही हैं। जहां तक कम पानी देने का आरोप है कि न्यायालय के आदेश पर कमेटी बनाई गई थी, जो शेड्यूल तय किया गया है, उससे अधिक पानी दिल्ली को दिया जा रहा है। दिल्लीवासियों का ख्याल हमें भी है। केजरीवाल अपने पापों को छिपाने के लिए हरियाणा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें पानी के वितरण की व्यवस्था ठीक करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी मतदान की बात पर उन्होंने कहा कि पूरी बात सामने आने पर केंद्रीय नेतृत्व के सामने ये मामला रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता की बिटिया विदेश में हैं लेकिन उसका वोट यहां पड़ गया है जिस पर एफआईआर कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed