{"_id":"454ee95f8420c5608c465f826fb89001","slug":"haryana-building-rally-rally-to-be-named-shah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हरियाणा निर्माण रैली’ होगा शाह की रैली का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हरियाणा निर्माण रैली’ होगा शाह की रैली का नाम
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
Updated Tue, 05 Aug 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अठारह अगस्त को कैथल में होने वाली
विज्ञापन
रैली का नाम फाइनल कर दिया गया है। रैली का नाम ‘हरियाणा निर्माण रैली’
होगा। इस रैली में कांग्रेस के बागी राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह भाजपा का
दामन थामेंगे। इसके लिए खुद उन्होंने भी तैयारियां शुरू कर दी है।
तीन दिन पहले उन्होंने पंद्रह जिलों के अपने समर्थकों से रैली के नाम को लेकर सुझाव मांगे थे। इसके बाद ही रैली का ‘हरियाणा निर्माण रैली’ रखा गया है। रैली का आयोजन बीरेंद्र सिंह की युवा टीम युवा शक्ति-बदलाव के बैनर के नीचे किया जा रहा है। रैली के लिए स्थान भी तकरीबन तय कर लिया गया है। कैथल में जींद रोड पर यह रैली होगी। रैली की बागडोर संभाल रहे वरिष्ठ नेता धर्मपाल शर्मा ने यह जानकारी दी। वे सोमवार को भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी को रैली का न्योता देने पहुंचे थे।
शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस रैली में मुख्य अतिथि होंगे और बीरेंद्र सिंह अध्यक्षता करेंगे। बीरेंद्र सिंह अपनी अगली राजनीतिक पारी की घोषणा इसी रैली में करेंगे। उन्होंने बताया कि इस रैली का नाम प्रदेशभर के साथियों से सलाह मशविरा करके ही यह नाम रखा गया है। शर्मा ने कहा कि रैली में राजनीतिक और सामाजिक रूप से एक नए हरियाणा का सृजन किया जाएगा। ऐसे हरियाणा का जिसमें न भेदभाव होगा, न भाई-भतीजावाद , न युवा बेरोजगार भटकेगा और न ही भ्रष्टाचार होगा। इस मौके पर राजेंद्र स्वामी, सहकारिता प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मास्टर शमशेर सिंह, एडवोकेट राजेश शर्मा, रणधीर मैहला, अनिल मैहला उपस्थित रहे।
बीरेंद्र बड़े कद के नेता
पूर्व गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी ने कहा कि बीरेंद्र सिंह प्रदेश के बड़े कद के नेता हैं। भारतीय जनता पार्टी में उनके आने से पार्टी को मजबूती तो मिलेगी ही, पार्टी का जनाधार भी बढ़ेगा। भाजपा 36 बिरादरी की पार्टी है। बीरेंद्र सिंह खुद प्रभावशाली नेता हैं।