{"_id":"63b88a63ca2b854ec20a0995","slug":"haryana-board-examination-centers-will-also-be-made-in-private-schools-karnal-news-knl132730351","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निजी स्कूलों में भी बनेंगे हरियाणा बोर्ड परीक्षा के केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निजी स्कूलों में भी बनेंगे हरियाणा बोर्ड परीक्षा के केंद्र
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली कक्षा दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए इस बार निजी स्कूलों को भी केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्कूलों से भी आवेदन मांगे जा रहे हैं। क्योंकि जिन केंद्रों में बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित होती थी, उनमें से कई राजकीय स्कूल मॉडल संस्कृति होने के बाद सीबीएसई के अधीन हो गए हैं। ऐसे में अब यहां पर केंद्र नहीं बनाया जा सकता। इसलिए इस बार बोर्ड की ओर से कुछ निजी स्कूलों में भी परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
हरियाणा बोर्ड ने मार्च में होने वाली वार्षिक परीक्षा के लिए नए परीक्षा केंद्रों को तलाशना शुरू कर दिया हैं। बोर्ड ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्राइवेट स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आवेदन भी मांगे हैं। बोर्ड की तरफ से प्राइवेट स्कूलों को उत्तर पुस्तिका जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्र भी बनाया जाएगा। इससे परीक्षा आयोजित करने से लेकर उत्तर पुस्तिका जांच कार्य में कोई परेशानी नहीं आए। जिले में कक्षा 10वीं और 12वीं के करीब 30 हजार विद्यार्थी हरियाणा बोर्ड की परीक्षा देंगे। वहीं स्कूलों में विद्यार्थियों की छुट्टियों में अतिरिक्त कक्षाएं भी लग रही हैं।
जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और प्राइवेट स्कूलों के साथ प्रतिस्पर्धा में शामिल करने के लिए सरकार इनको मॉडल संस्कृति का दर्जा दे रही है। इन स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से जोड़ा गया है। इनको हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्र भी बनाया गया है। सीबीएसई से जुड़ने के कारण अब हरियाणा बोर्ड की परीक्षा इन स्कूलों में नहीं होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
मापदंड पूरा करने वाले स्कूल बनेंगे केंद्र
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शहरी क्षेत्र में कई प्राइवेट स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया है। ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश सरकारी स्कूलों में ही परीक्षा केंद्र बनाए हुए हैं। इस बार बोर्ड ने नए परीक्षा केंद्र बनाने के लिए प्राइवेट स्कूलों से आवेदन मांगे थे। जो स्कूल परीक्षा आयोजित कराने के निर्धारित नियम और मापदंड पूरे करेगा, उन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
पिछले वर्ष 115 स्कूलों में बने थे केंद्र
हरियाणा बोर्ड की मार्च 2022 में 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1547 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। 10वीं कक्षा में तीन लाख 26 हजार 487 विद्यार्थी और 12वीं कक्षा में दो लाख 45 हजार 685 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। करनाल में कुल 115 स्कूलों में केंद्र बनाए गए थे। इस बार भी लगभग इतने ही केंद्र बनाए जाने प्रस्तावित है।
परीक्षा केंद्र बनने पर विद्यार्थी दूसरे स्कूल में देंगे पेपर
प्राइवेट स्कूल परीक्षा केंद्र बनाने पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी या इसका फायदा नहीं उठा पाएंगे। बोर्ड की तरफ से इसकी योजना तैयार की हुई है। बोर्ड की तरफ से निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ नियम भी सख्त किए गए हैं। बोर्ड ने निर्णय लिया है कि जिस स्कूल में परीक्षा केंद्र बनेगा, उसके विद्यार्थियों का सेंटर दूसरे स्कूल में बनाया जाएगा।
वर्जन
राजकीय स्कूलों को माडल संस्कृति स्कूल बनाया जा रहा हैं। कुछ स्कूल बोर्ड के परीक्षा केंद्र थे, इसलिए नए सेंटर बनाने के लिए प्राइवेट स्कूलों से आवेदन मांगे हैं। परीक्षा के संचालन में प्राइवेट स्कूलों की भी भागीदारी होनी चाहिए। इस व्यवस्था के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। प्राइवेट स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए आवेदन किए हैं। उसमें विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी, उन स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। - राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी