{"_id":"66f15dcd7331497c7e050765","slug":"haryana-ashok-tanwar-targets-congress-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अशोक तंवर ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- इनमें काम कोई करें और टिकट वितरण कोई और करता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अशोक तंवर ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- इनमें काम कोई करें और टिकट वितरण कोई और करता है
Mon, 23 Sep 2024 05:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 23 Sep 2024 05:53 PM IST
सार
अशाेक तंवर ने कहा कि प्रदेश की जनता हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और सैलजा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता अशोक तवंर सोमवार को करनाल के भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कुमारी सैलजा की नाराजगी के सवाल पर कहा कि सुना है कि वह 11, 12 दिन से प्रचार नहीं कर रही हैं और टिकट वितरण को लेकर नाराज हैं। सिरसा में उनके कहने पर सिर्फ एक सीट ही दी गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस का यह मॉडल बन गया है कि काम कोई करें और टिकट वितरण कोई और करता है। जो जितना बड़ा रबर स्टैंप होगा वह उतना ही संतुष्ट रहेगा। आत्म सम्मान से काम करने वालों के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद हावी है। जैसे प्रदेश में परिवारवाद चल रहा है वैसे ही विधानसभा क्षेत्र में भी परिवारवाद चलता है, कांग्रेस में आधी सीट तो पहले से ही तय होती है कि कौन सी सीट किस परिवार को जाएगी।
विज्ञापन