फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: AAP candidate Master Amar Singh withdraws from election field

Haryana: आप प्रत्याशी मास्टर अमर सिंह चुनाव मैदान से हटे, कांग्रेस प्रत्याशी धर्मपाल गोंदर को समर्थन का एलान

Thu, 03 Oct 2024 01:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत/करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत/करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 03 Oct 2024 01:03 AM IST
सार

पानीपत ग्रामीण के जजपा प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप ने मतदान से तीन पहले पार्टी छोड़ दी है। वह भाजपा में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल की अगुवाई में उन्होंने घर वापसी की। वहीं करनाल के नीलोखेड़ी से आप प्रत्याशी मास्टर अमर सिंह चुनाव मैदान से हट गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी धर्मपाल गोंदर को समर्थन का एलान किया है। 

विज्ञापन
Haryana: AAP candidate Master Amar Singh withdraws from election field
अरविंद केजरीवाल की पार्टी के प्रत्याशी ने छोड़ा मैदान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में मतदान से तीन दिन पहले झटका लगा है। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप ने जजपा छोड़ वापस भाजपा में शामिल हो गए हैं। जजपा ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और चुनाव के दौरान खर्च का हिसाब भी मांगा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने बुधवार को रघुनाथ कश्यप का स्वागत किया है। इससे भाजपा को पानीपत ग्रामीण में बड़ी मजबूती मिली हैं। एक दिन पहले भाजपा ने पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल को पार्टी में शामिल कराया था।
विज्ञापन


ऐसे में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने पर भाजपा दोनों सीटों पर और मजबूत हो गई हैं। रघुनाथ कश्यप लंबे समय से भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने 2019 के बाद 2024 में पानीपत ग्रामीण विस क्षेत्र से टिकट की दावेदारी की थी। उन्होंने पानीपत ग्रामीण विस क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने पर गत दिनों इस्तीफा दे दिया था और जजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान ने कहा कि पार्टी ने रघुनाथ कश्यप को पूरा सम्मान दिया। यहां के कई दावेदारों को समझाकर रघुनाथ कश्यप को पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया। वे अब पार्टी छोड़कर भाजपा में वापस चले गए हैं।


इधर, करनाल के नीलोखेड़ी से आप प्रत्याशी मास्टर अमर सिंह कांग्रेस प्रत्याशी धर्मपाल गोंदर को समर्थन देते हुए चुनाव मैदान से हट गए हैं। मा. अमर सिंह के मैदान से हटने का लाभ धर्मपाल गोंदर को मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed