फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Harshita and Simran first in Yoga Olympiad

Karnal News: योग ओलंपियाड में हर्षिता और सिमरन प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Harshita and Simran first in Yoga Olympiad
इंद्री। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खंड के सभी स्कूलों के बच्चों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लड़कियों के 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में हर्षिता प्रथम, हिमांशी द्वितीय और कशिश तृतीय, 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग में सिमरन प्रथम, रुखसाना द्वितीय, संगीता तृतीय रहे। लड़कों में 10 से 14 आयु वर्ग में नितिन प्रथम, मनदीप द्वितीय रही। 14 से 17 आयु वर्ग में जिगयांश प्रथम, भारत भूषण द्वितीय और गगनदीप तृतीय रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने शिरकत की। बीईओ ने कहा कि नियमित योग करने के अनेक लाभ हैं। इसलिए बच्चों को नियमित रूप से योग करना चाहिए। बच्चों को खेलों की भांति योग में भी रूचि रखनी चाहिए। खेलों व योग के माध्यम से युवाओं को नशों से दूर रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग हमारे जीवन को संतुलित रखता है। हम सभी को योग को अपने जीवन में नियमित स्थान देना होगा तभी हमारा स्वास्थ्य ठीक रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed