फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   hariyali teej event in karnal

महिलाओं में हरियाली तीज की धूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
hariyali teej event in karnal
hariyali teej event in karnal
तीज के त्योहार की चहल-पहल हर कहीं देखने को मिल रही है। विवाहित महिलाएं ये व्रत रखती हैं और इसके लिए वे हर तरह की तैयारी कर रही हैं। बाजारों में महिलाएं आखिरी दिन तक खरीदारी कर रही हैं। सावन में मनाया जाने वाले इस पर्व में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखतीं हैं। पारंपरिक तरीके से मनाए जाने वाले तीज में महिलाएं सावन के गीत गाती हैं, झूला झूलती हैं, व्रत रखती हैं, हरे कपड़े पहनती हैं। लेकिन अब इन त्योहारों को नए ट्रेंड के अनुसार मनाया जाने लगा है।
विज्ञापन

किटी पार्टी अंदाज में मनाई तीज
भारत विकास परिषद् कृष्ण शाखा की महिला समिति द्वारा एक होटल में तीज का पर्व मनाया गया। यह समिति 1984 में शुरू हुई और इसका मुख्य उद्देश्य हमारी संस्कृति को हमेशा बनाए रखना है। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज पर्व मनाया। समिति के सदस्यों नेे पार्टी में अपना ड्रेस कोड ग्रीन कलर रखा। सावन के गीत गाकर पर्व की शुरुआत की और उसके बाद डीजे पर खूब डांस किया।
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति के लिए जरूरी है पर्वों का मनाया जाना
हमारी भारतीय संस्कृति में हर त्योहार को पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाया जाता है, लेकिन आज के समय में कोई भी पर्वों को बखूबी नहीं मनाता। इससे हमारी पर्वों की मान्यता समाप्त होती नजर आ रही है। हमारी समिति का मुख्य केंद्र ही हमारी संस्कृति है। पहली बार हम इस तरह इकट्ठे होकर तीज का पर्व मना रहे हैं और अपनी नई पीढ़ी को भी हमारे साथ जुड़ने का संदेश देते हैं, ताकि उन्हें हमारी संस्कृति के बारे में पता रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सरिता गोयल, सदस्य समिति।
मैं अपने हर पर्व को पारंपरिक तरीके से मनाना चाहती हूं। इसलिए मैं इस समिति से जुड़ी। हम सभी ने आज तीज की परंपरा का अनुसरण करते हुए हरे कपड़े पहने हैं और पूरा शृंगार किया है। सावन के गीत गाकर हमने पर्व मनाया। पहले समय में महिलाएं एक साथ मिलकर तीज मनाती थी इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम भी एक साथ मिल कर इस पर्व मना रहे हैं और आगे भी मनाते रहेंगे।

-अल्का अरोड़ा, गृहिणी, सदस्य समिति
ये मेरा तीसरा त्योहार है। मैं इस पर्व के प्रोग्राम को पारंपरिक तरीके से तैयार हूं। मैं ये पर्व मनाना जरूरी भी समझती हूं, क्योंकि ये हमारी संस्कृति से जुड़ा है। हमें हमारी संस्कृति के बारे में पता होना चाहिए।
-लीना मिड्ढा, सेक्टर-7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed