फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Happy card is making the travellers unhappy

Karnal News: हैप्पी कार्ड मुसाफिरों को कर रहा अनहैप्पीे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Happy card is making the travellers unhappy
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा रोडवेज की बसों में लोगों को नि:शुल्क सफर कराने के लिए दिए गए हैप्पी कार्ड कभी-कभी सफर के दौरान परेशानी बढ़ा रहे हैं, जब कार्ड काम नहीं करता तो उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए परिचालक को पूरा किराया देना पड़ता है।
करनाल रोडवेज के पास इस तरह की 372 शिकायतें अब तक पहुंच चुकी हैं। किसी मामले में ईटीएम (इलेक्ट्रानिक टिकटिंग मशीन) के नेटवर्क न आने से कार्ड नहीं चला तो किसी में कार्ड ही करप्ट पाया गया। कार्ड करप्ट होने की वजह इस पर लगी चिप का टूटना या टेढ़ा होना व कार्ड के पिछली तरफ बने कोड का मिटना पाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह कमजोर नेटवर्क के कारण भी ईटीएम काम नहीं करती, इस कारण से भी लोगों के कार्ड नहीं चले। जिन्हें सफर में पूरा किराया देना पड़ा। ऐसे लोगों को विभाग को शिकायत देने के बाद कार्ड में खामी मिलने पर इसे नया लेने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी पड़ रही है। करनाल रोडवेज की ओर से हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर की मुफ्त यात्रा की सुविधा के लिए एक लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के सदस्यों को हैप्पी (हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना) कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। रोडवेज डिपो की ओर से जिले में अब तक 118981 हैप्पी कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनमें से करीब 10 हजार कार्ड वितरित होने शेष रह गए हैं, अन्य लोगों को कार्ड वितरित किए जा चुके हैं, वे सफर के दौरान इनका इस्तेमाल भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed