फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Half marathon will not happen without the permission of the federation

फेडरेशन की अनुमति बिना नहीं होगी हाफ मैराथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:23 AM IST
विज्ञापन
Half marathon will not happen without the permission of the federation
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एथलेटिक्सफेडरेशन ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश के भदोही में 28 फरवरी को आयोजित होने वाली भदोही हाफ मैराथन को अवैध घोषित कर दिया है। फेडरेशन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस संबंध में भदोही हाफ मैराथन के पोस्टर को पोस्ट कर मान्यता प्राप्त मैराथन और दौड़ प्रतियोगिताओं की सूची भी जारी की है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि बिना फेडरेशन की मान्यता के कोई भी मैराथन नहीं कराई जा सकेगी।
यूपी के भदोही में 28 फरवरी को आयोजित होने जा रहे युवा फ्रेंड्स फाउंडेशन हाफ मैराथन को फाउंडेशन की तरफ से दावा किया गया था कि इस मैराथन को उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन की संबद्धता प्राप्त है। एसोसिएशन का नाम जुड़ने से प्रदेश भर के खिलाड़ी इस मैराथन में भाग लेने जा रहे थे। जिसमें यूपी के कई जिलों के खिलाड़ी भी शामिल थे। सूचना मिलते ही एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने यूपी के भदोही में आयोजित भदोही हाफ मैराथन को अमान्य घोषित कर दिया। इसकी जानकारी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।
विज्ञापन

प्रमाणपत्र नहीं होंगे मान्य
कर्ण स्टेडियम के एथलेटिक प्रशिक्षक सतीश पंघाली ने बताया कि फेडरेशन ने अपने अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है। इस प्रकार की अनाधिकृत हाफ मैराथन में मिलने वाले प्रमाणपत्र का कोई महत्व नहीं होगा। खिलाड़ियों को एथलेटिक फेडरेशन की ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि वे इस प्रकार की प्रतियोगिता में हिस्सा न लें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी कई संस्थाएं इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करती हैं। यदि इस तरह की एथलेटिक प्रतियोगिता अथवा मैराथन कराना चाहती है तो उसे पहले एथलेटिक एसोसिएशन से अनुमति अवश्य लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed