{"_id":"6a8b5bb11c5e35eaa30bdaa6","slug":"half-an-hour-of-rain-brings-relief-from-the-heat-waterlogging-in-several-areas-karnal-news-c-18-knl1018-976276-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आधे घंटे की बारिश ने दी गर्मी से राहत, कई जगह जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आधे घंटे की बारिश ने दी गर्मी से राहत, कई जगह जलभराव
विज्ञापन
रविवार दोपहर को प्रेमनगर में बारिश के बीच दौड़ता युवक। संवाद
करनाल। शहर में रविवार सुबह से ही उमस भरा मौसम बना रहा, जिससे लोग पसीने और गर्मी से परेशान रहे। दोपहर करीब सवा दो बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी, वहीं शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी।
बारिश के दौरान मुख्य सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर नालियों की सफाई नहीं होने के कारण पानी सड़कों पर ही जमा हो गया। राहगीरों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी झेलनी पड़ी।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। शनिवार के मुकाबले तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे दिन के समय उमस और अधिक महसूस हुई। हालांकि बारिश के बाद मौसम कुछ हद तक सुहावना हो गया।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन उमस पूरी तरह खत्म होने के आसार कम हैं। ब्यूरो