{"_id":"ecace4902f7db6770a347a06c8111e06","slug":"hail-damage-to-crops","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ठंड बढ़ी, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ठंड बढ़ी, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
कैथल
Updated Wed, 22 Jan 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह कैथल में कई जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे तापमान में और गिरावट आ गई। ओलावृष्टि से कुछ स्थानों पर गेहूं की फसल को नुकसान भी पहुंचा है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि मंगलवार को तापमान न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि राजौंद और पूंडरी ब्लॉकों में ओलावृष्टि की सूचना मिली है।
जानकारी के अनुसार राजौंद के कई गांवों में बारिश के साथ ओले पड़े। किसान रामकिशन, हरदीप, सुरेश, सुखदेव, छत्तरपाल, ज्ञान, चरणा, सतबीर, सीतू, अजीत, सुनील, जिला पार्षद राजपाल कादियान ने बताया कि ओलावृष्टि से खेताें में खड़ी सरसाें, बरसीम और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।
पाई में भी बारिश के साथ ओले पड़े। यहां पर सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है। किसान कृष्ण शर्मा, रामेहर, रामद्दीन, कर्मसिंह, अजमेर सिंह, चमेल सिंह ने बताया कि बारिश और ओलों के कारण कद्दू, टिंडा, करेला, घिया आदि अगेती सब्जियों को काफी क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि ठंड अधिक पड़ने के कारण सब्जियों को और ज्यादा नुकसान होगा।
विज्ञापन
किसानों ने फसल खराब होने के एवज में प्रति एकड़ 50, 000 रुपये मुआवजा देने की मांग की। जिला पार्षद राजपाल कादियान ने सरकार से अनुरोध किया कि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। पाई में पिलनी, पाई, सौंगल, खेड़ी शेरू, देबन, तितरम, चंदाना गांवों में सुबह बारिश के साथ ओले पड़े।