फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hafed's GM, accountant arrested for taking bribe of Rs 4.60 lakh

Karnal News: हैफेड का जीएम, अकाउंटेंट 4.60 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sat, 02 Dec 2023 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 02 Dec 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Hafed's GM, accountant arrested for taking bribe of Rs 4.60 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) करनाल ने शुक्रवार को हैफेड के तरावड़ी महाप्रबंधक, अकाउंटेंट को 4.60 लाख रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बिल पास करने के लिए 12.50 लाख की रिश्वत मांगी थी। मामले में हैफेड के तरावड़ी के प्रबंधक धर्मबीर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महाप्रबंधक से 5.46 लाख और प्रबंधक से 2.46 लाख रुपये अलग से बरामद हुए हैं।
एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर दीपक कुमार और सचिन कुमार ने बताया कि आरोपियों ने लंबित पड़े बिलों को पास करने के लिए 36.50 लाख रुपये के बिल पास करने के के लिए 12.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत के मामले में हैफेड के जीएम तरावड़ी प्रदीप कुमार, प्रबंधक तरावड़ी धर्मबीर और अकाउंटेंट अजय को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। तीनों को शनिवार को न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

इन तीनों आरोपियों के खिलाफ एसीबी ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में कुछ अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है, जिन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। एसीबी की टीम को तरावड़ी क्षेत्र से सूचना मिली कि हैफेड तरावड़ी के जीएम प्रदीप, प्रबंधक धर्मबीर और आउट सोर्सिंग पर कार्यरत अकाउंटेंट अजय उसेसे लंबित बिल पास करने के लिए रिश्वत मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके कुल 36 लाख 50 हजार रुपये के बिल पेंडिंग हैं। जीएम, प्रबंधक और अकाउंटेंट ने 12. 50 लाख रुपये की मांग की गई। इस पर पीड़ित ने करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की। इसके बाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने शिकायतकर्ता के साथ आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई।

हैफेड के जीएम प्रदीप को साढ़े तीन लाख रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उनकी निजी कार से 5.46 लाख रुपये बरामद किए गए। इसके बाद टीम ने आउट सोर्सिंग पर कार्यरत अकाउंटेंट अजय के पास से रिश्वत 1.10 लाख रुपये बरामद किए। उसके बाद टीम ने हैफेड के प्रबंधक धर्मबीर को गिरफ्तार किया। उनकी निजी कार से 2.46 लाख रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed