फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Had to start a new life by getting married, life lost in accident

शादी कर नए जीवन की करनी थी शुरूआत, हादसे में गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Had to start a new life by getting married, life lost in accident
करनाल। शहर के चौड़ा बाजार निवासी बैंक अधिकारी विश्वास सरदाना को अपनी मंगेतर के साथ शादी कर नए जीवन की शुरूआत करनी थी, लेकिन उनका यह सपना अधूरा रह गया। हिमाचल के कुल्लू में हुए हादसे में उनकी और उनकी मंगेतर सहित चार लोगों की जान चली गई। वहीं, तीन लोगों की हालत गंभीर बनी है। परिजनों ने बताया कि विश्वास की आगामी दिसंबर माह में शादी होनी थी जिसकी तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को विश्वास सरदाना अपनी मंगेतर उत्तर प्रदेश के संभल स्थित गांधी रोड चंदौसी निवासी सलोनी साहनी (27) व अन्य पांच दोस्तों के साथ हिमाचल के कुल्लू घूमने गए थे। कुल्लू से 63 किलोमीटर दूर बंजार घाटी के पर्यटन स्थल जिभी के पास उनकी कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा रविवार रात 8:30 बजे बंजार घाटी के घियागी के पास हुआ। इस हादसे में महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई और दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन

इनकी गई जान
इस हादसे में विश्वास सरदाना (26) निवासी पहाड़गंज चौड़ा बाजार करनाल, सलोनी साहनी (27) मोहल्ला गांधी रोड चंदौसी संभल उत्तर प्रदेश, हर्षिव सहगल (28) सीटीबी झिलमिल कॉलोनी दिल्ली व विनायक पांडे (26) एसबीटी साउथ सीटी जीरकपुर पंजाब की मौत हो गई है। वहीं साक्षी (26) आलमपुर अलीगढ़ लखनऊ उत्तर प्रदेश, आस्था भंडारी (26) मयूर विहार फेस-एक दिल्ली, विवेक (29) निवासी बी-59 थर्ड फ्लोर गांधी विहार दिल्ली गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-12 स्थित आईसीआईसीआई बैंक में था सीनियर मैनेजर
मृतक विश्वास सरदाना के पिता ललित सरदाना ने बताया कि उसका वह इकलौता बेटा था, जो सेक्टर-12 करनाल स्थित आईसीआईसीआई बैंक में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत था। दिसंबर में उसकी शादी होनी थी, जिसकी घर में तैयारी चल रही थी। वह अपनी मंगेतर के साथ कुल्लू घूमने गया था। उसके साथ उसके अन्य दोस्त भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed