{"_id":"64ed0996080ea813e60551ff","slug":"had-to-fire-on-the-police-shot-himself-karnal-news-c-18-knl1031-206606-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुलिस पर करना था फायर, खुद को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुलिस पर करना था फायर, खुद को लगी गोली
विज्ञापन
- रंगदारी और डकैती की वारदात में फरार आरोपी को करनाल पुलिस ने पकड़ा
- कुरुक्षेत्र के बुढ़ेरी में गांव सीआईए-2 की टीम ने बदमाश को पकड़ने के लिए की थी घेराबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। रंगदारी और डकैती के आरोपों में फरार बदमाश को पकड़ने के लिए सोमवार को करनाल पुलिस कुरुक्षेत्र पहुंची। जहां पुलिस पर फायर करने के प्रयास में बदमाश को ही गोली लग गई। इसके बाद करनाल पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे घायलावस्था में करनाल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक तरावड़ी के तखाना गांव निवासी मोनू उर्फ मौत पर रंगदारी, डकैती और चोरी समेत पांच मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। बीती 13 अगस्त को तरावड़ी निवासी निखिल से मोनू उर्फ मौत ने रंगदारी मांगी थी। पीड़ित ने तरावड़ी थाने में मामला दर्ज कराया था। सोमवार सुबह को सीआईए-2 की टीम को सूचना मिली की बदमाश मोनू अपने साथियों के साथ कुरुक्षेत्र के बुढ़ेरी गांव में मौजूद है।
टीम तुरंत योजना के तहत बदमाश को पकड़ने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंच गई। जहां पुलिस को देखते ही बदमाश बाइक पर फरार होने लगा। कुछ दूर जाकर बदमाश बाइक से गिर गया। इस दौरान उसने कमर में लगा तमंचा निकालकर पुलिस पर गोली चलाने का प्रयास किया मगर तमंचा निकालते समय ट्रिगर दब गया और उसी की पीठ में गोली लग गई। पुलिस ने तुरंत बदमाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन
शराब कारोबारी से मांगी थी 50 हजार की रंगदारी
तरावड़ी के वार्ड नंबर-14 के रहने वाले निखिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह और तरावड़ी निवासी रवि निवासी सामली में शराब का कारोबार करते हैं। गत 13 अगस्त को शाम करीब 7:15 बजे कॉल आई, जिसमें मोनू उर्फ मौत ने कहा कि हर महीने 50 हजार रुपये की रंगदारी चाहिए नहीं तो गोली मार देंगे। जिसके बाद मोनू उर्फ मौत समेत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस को काफी समय से थी तलाश
मोनू उर्फ मौत शराब कारोबारियों से महीना बांध रहा था। पहले भी कई शराब कारोबारियों से उसने रंगदारी मांगी थी। पुलिस उसकी काफी समय से तलाश कर रही थी। उसे तरावड़ी में भी पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया था।
सूचना पर फरार आरोपी को पकड़ने के लिए कुरुक्षेत्र गए थे मगर आरोपी देखते ही बाइक से भाग निकला। उसकी पीठ में तमंचा लगा हुआ था। उसने जैसे ही गोली चलाने का प्रयास किया तो खुद को ही लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- मोहनलाल, प्रभारी, सीआईए-2