{"_id":"6507698a82dd8c92910c27b4","slug":"had-a-contract-marriage-to-go-abroad-now-missing-karnal-news-c-18-knl1008-221265-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विदेश जाने के लिए किया अनुबंध विवाह, अब लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विदेश जाने के लिए किया अनुबंध विवाह, अब लापता
विज्ञापन
बेटी को संदेश भेज कहा- मेरी लाश उठा लाइयो बस, अब नहीं बची जीने की चाह
- अनुबंधित पति ने महिला को ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए लाखों रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। असंध थाना क्षेत्र की एक महिला को विदेश जाने के लिए अनुबंधित विवाह (काॅन्ट्रेक्ट विवाह) करना महंगा पड़ गया। विवाह के बाद से अनुबंधित पति ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और लाखों रुपयों ऐंठ लिए। इसके बाद आरोपी व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम व फेसबुक के माध्यम से अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने लगा। परेशान होकर महिला अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है और उसने अपनी बेटी के व्हाट्सएप पर अपने पति के लिए एक मैसेज भेजा है, जिसमें लिखा है- मेरी लाश उठा लाइयो बस, अब नहीं बची जीने की कोई वजह...। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बेटी ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ असंध क्षेत्र में रहती है। उसकी मां ने वर्ष 2021 में शिव कुमार नाम के एक व्यक्ति के साथ विदेश जाने के लिए अनुबंध विवाह किया था। आरोप है कि अनुबंध विवाह के कुछ माह के बाद से ही आरोपी उसकी मां को परेशान करने लगा। जिसके बाद उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ असंध थाना पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें वह जमानत पर है। पीड़िता की बेटी के अनुसार इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसकी मां को आए दिन अश्लील संदेश भेजकर परेशान कर रहा था। वह मां को कहता था कि वह उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। इसके अलावा उसकी मां को ब्लैकमेलिंग के केस में गवाही देने का दबाव बना रहा था।
अनुबंधित विवाह रद करने के लिए दायर की थी याचिका
बेटी ने शिकायत में बताया कि उसकी मां ने इन सब बातों के बाद आरोपी के साथ हुए अनुबंधित विवाह को रद करने के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। इस बात का पता चलने पर उसकी मां को आरोपी शिव कुमार और ज्यादा परेशान करने लग गया था। उसने अपनी फेसबुक आईडी पर उसकी मां की फोटो के साथ अपनी फोटो लगाकर वायरल की थी। जिसके स्क्रीन शॉट उसकी मां ने लिए हैं। वह भी उसके पास हैं।
विज्ञापन
फोन पर देता था बदनाम करने की धमकी
बेटी ने शिकायत में बताया कि 16 सितंबर को भी शिव कुमार ने उसकी मां को फोन पर गालियां दी और फेसबुक पर बदनाम करने की धमकी दी। उसकी मां उससे विनती करती रही कि वह उसे परेशान करना बंद कर दे, लेकिन उसने कहा कि वह उसको कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा। इसके बाद से उसका सगा मौसा व गांव के कुछ लोग उसकी मां को बदनाम करने में लगे हैं।
पांच लोगों को ठहराया जिम्मेदार
घर से लापता होने के बाद महिला ने अपनी बेटी को मैसेज भेजकर पांच लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया। बेटी के व्हाट्सएप पर पति के लिए भेजे गए मैसेज में महिला ने कहा, मेरी लाश उठा लाइयो बस, अर मेरी मौत का जिम्मेदार रोशन, अनूप, शिव कुमार नाई अलेवा, श्रवण असंध व कर्मबीर खांडा हैं। इन्होंने मुझे इतना प्रताड़ित किया है कि मेरी हरासमेंट कर दी। जीने की कोई वजह नहीं रही, बदनामी इतनी बांध दी। मेरी जीने की वजह खत्म हो ली, मेरे बच्चों का ध्यान रखना। सब कुछ असंध वाले मकान पर छोड़ आई हूं।
पीड़ित बेटी की शिकायत पर महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, महिला का मोबाइल नंबर भी ट्रेसिंग पर डाल दिया गया है। जल्द महिला की तलाश कर ली जाएगी।
- मनोज कुमार, थाना प्रभारी, असंध