फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Guruji will learn new ways of teaching on Diksha app

Karnal News: दीक्षा एप पर पढ़ाने के नए तरीके सीखेंगे गुरुजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Guruji will learn new ways of teaching on Diksha app
- 484 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के 2580 शिक्षक लेंगे ऑनलाइन प्रशिक्षण
विज्ञापन




- पांच अप्रैल तक एप पर कराना होगा पंजीकरण, दो चरणों में पठन और स्थानीय मान के बारे में जानेंगे शिक्षक

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। निपुण हरियाणा मिशन के तहत विद्यार्थियों के साथ अब अध्यापकों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। बेहतर ई-कंटेंट के लिए शिक्षकों को दीक्षा एप पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 2580 प्राथमिक शिक्षक हिस्सा लेंगे।



ऑनलाइन प्रशिक्षण होने से विद्यालय में पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी। प्रशिक्षण को पांच अप्रैल तक पूरा करना है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्राचार कर ई-लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए दीक्षा एप पर अध्यापकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग का मानना है कि दीक्षा एप ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से न सिर्फ विद्यार्थियों के लिए मददगार होगा, बल्कि इससे अध्यापकों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन


जिले में 484 प्राइमरी विद्यालय हैं। इन स्कूलों के शिक्षक प्रशिक्षण लेंगे। दीक्षा एप पर विषयवार पाठ्यक्रम सामग्री अपलोड कर दी गई है। अब विद्यालयों में यह प्रशिक्षण अध्यापकों को दो चरणों में करवाया जाएगा। इसमें पहले चरण में शुरुआती पठन व दूसरे चरण में बड़ी संख्या और स्थानीय मान के बारे में अध्यापकों को जानकारी दी जाएगी। इस एप के माध्यम से अध्यापकों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ई-कंटेंट उपलब्ध करवाने की जानकारी दी जाएगाी।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा



जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल का कहना है कि शिक्षा निदेशालय की ओर से ई-लर्निंग को बढ़ावा देने पर लगातार कार्य किया जा रहा है। अब इसके लिए दीक्षा पोर्टल पर अध्यापकों और विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए दीक्षा एप पर दो कोर्स जारी किए गए हैं। दीक्षा पोर्टल पर बेहतर और अधिक कंटेंट के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा। साथ ही अध्यापकों को यह भी बताया जा रहा है कि वह कैसे ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली को बेहतर बना सकते हैं।




शिक्षा निदेशालय की ओर से ई-लर्निंग को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए दीक्षा पोर्टल पर बेहतर और अधिक कंटेंट के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। दीक्षा एप पर दो कोर्स जारी किए गए हैं।
- विपिन कुमार, समन्व्यक, एफएलएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed