फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Guru Tegh Bahadur Martyrdom Anniversary Yatra will arrive on 19th

Karnal News: गुरु तेग बहादुर शहीदी वर्षगांठ यात्रा 19 को आएगी

Sat, 15 Nov 2025 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 15 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Guru Tegh Bahadur Martyrdom Anniversary Yatra will arrive on 19th
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी वर्षगांठ को समर्पित यात्रा 19 नवंबर को जिले में प्रवेश करेगी। इसे लेकर शुक्रवार को एसडीएम करनाल अनुभव मेहता ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरनाम सिंह लाडी मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि शहीदी वर्षगांठ को समर्पित यात्रा प्रदेश के चार विभिन्न स्थानों से निकाली जा रही है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद से एक यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया था। गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत से होते हुए यात्रा 19 नवंबर को जिले में प्रवेश करेगी। 23 नवंबर तक ठहराव के बाद 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र जिले में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा का जो रूट निर्धारित किया गया है उस पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और रूट की सड़कों की मरम्मत का कार्य समय रहते पूरा किया जाए। सड़कों के किनारे खड़े पेड़ों की छंटाई करवाई जाए और बिजली की तारें कहीं पर भी ढीली नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारियों को कहा कि सिख संगत के साथ मिलकर ग्राम पंचायतें यात्रा का भव्य स्वागत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ें और अपने गांवों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। यात्रा के रूट पर स्वच्छ पेयजल की भी व्यवस्था करवाएं। उन्होंने आबकारी व कराधान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान रूट पर शराब के ठेकों व मीट की दुकानों को बंद रखवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगा कार्यक्रम19 नवंबर को यात्रा गुरुद्वारा साहिब इसराना पानीपत टोल टैक्स से आरंभ होकर घरौंडा विधानसभा के विभिन्न गांवों से होते हुए असंध विधानसभा क्षेत्र के गांव जुंडला में स्थापित गुरुद्वारा डेरा कार सेवा जुंडला में पहुंचेगी। 20 नवंबर को जुंडला से शुरू होकर विभिन्न गांवों से होते हुए असंध शहर डेरा साहिब बड़ा गुरुद्वारा असंध में पहुंचेगी। 21 नवंबर को यात्रा डेरा साहिब बड़ा गुरुद्वारा असंध से शुरू होकर गुरुद्वारा रोडी साहिब निसिंग में रात्रि ठहराव करेगी। 22 नवंबर को गुरुद्वारा रोडी साहिब निसिंग से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए करनाल के रामनगर, प्रेम नगर, हांसी चौक, खंडा चौक, रेस्ट हाउस चौक, अंबेडकर चौक, गांधी चौक से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल चौक से कुंजपुरा रोड होते हुए कलंदरी गेट डेरा कार सेवा में रात्रि विश्राम करेगी। 23 नवंबर को कलंदरी गेट डेरा कार सेवा से शुरू होकर करनाल शहर के विभिन्न स्थानों व गुरुद्वारों से होते हुए गुरुद्वारा शीशगंज नौंवी पातशाही तरावड़ी में रात्रि विश्राम रहेगा। 24 नवंबर को गुरुद्वारा शीशगंज नौंवी पातशाही तरावड़ी से आरंभ होकर नीलोखेड़ी शहर व विभिन्न गांवों से होते हुए कुरुक्षेत्र में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed