{"_id":"674280f34c0ae29f9207e0f4","slug":"gurmeet-of-delhi-defeated-ajit-of-hisar-karnal-news-c-18-knl1008-525304-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दिल्ली के गुरमीत ने हिसार के अजीत को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दिल्ली के गुरमीत ने हिसार के अजीत को दी पटखनी
Sun, 24 Nov 2024 06:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय दंगल के दूसरे दिन शनिवार को पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में दिल्ली के पहलवान गुरमीत ने हिसार के अजीत को हराकर सात हजार रुपये की कुश्ती जीती। वहीं रोहतक के पहलवान रोहित ने पानीपत के हनीश मलिक को हरा कर पांच हजार रुपये की कुश्ती जीत ली।
करनाल के पहलवान नमन ने मंगलोरा के पहलवान सन्नी को हराया, बाल पबाना के पहलवान सावन ने मंगलौरा के पहलवान विकास को हराया, मंगलोरा के पहलवान शुभम ने सांभली के पहलवान भानू को हराया, आशु ने मंगलौरा के प्रिंस को हराया, हिसार के पहलवान रामप्रताप ने मंगलौरा के पहलवान पियूषको हराया, पहलवान अशीष मंगलोरा ने अर्चित रांवर को पराजित किया।
इसी तरह पहलवान देबू करनाल ने विराज मंगलोरा को, दीपक पुरखास ने अक्षित मंगलोरा, रिशु करनाल ने अजय मंगलोरा, अनिल चोर कारसा ने अभिन मंगलोरा, रूद्राक्ष करनाल ने शिवम मंगलोरा, गौरव मंगलोरा ने विवेक हिसार को मात दी। इधर आर्वी करनाल ने पलक बड़ौता, उज्जवल पुरखास ने दीपक लालूपुरा व प्रिंस पुरखास ने मोहित मंगलोरा को हराया।
विज्ञापन
प्रधान रामधन कांबोज ने कहा कि हरियाणा ही नहीं पंजाब, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। कुश्ती दंगल देश का पारंपरिक खेल है। उपप्रधान पालाराम पहलवान ने बताया कि पहलवानों को प्रोत्साहित करने के लिए लाखों के इनाम दिए जाएंगे। इस अवसर पर फूल सिंह, पालाराम पहलवान, राजिंदर नंबरदार, राकेश चौधरी, रिंकल रोड़, रामपाल सैनी, बलवान लाठर, राकेश कांबोज, कार्तिक पहलवान, शुभम पहलवान, विनोद, जतिन दयालपुर, काका, बिल्लू आदि मौजूद रहे।