फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Guard caught doing objectionable act in girls room

Karnal News: लड़कियों के कमरे में गार्ड आपत्तिजनक हरकत करते पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Guard caught doing objectionable act in girls room
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मॉडल टाउन कॉलोनी स्थित एक पीजी में पीजी मालिक के कहने पर सुरक्षा गार्ड लड़कियों के कमरे में जाकर आपत्तिजनक हरकतें करता था। इतना ही नहीं उनके वस्त्र भी उठाकर ले जाता था। यह राज उस समय खुला जब पीजी संचालिका और युवतियों ने गार्ड को यह हरकत करते हुए पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। साथ ही इस घटना का वीडियो भी बनाया। घटना करीब पांच दिन पहले की है। वीडियो करीब तीन मिनट की है। इस वीडियो में आरोपी गार्ड हाथ जोड़कर पीजी संचालिका और युवतियों से माफी मांग रहा है। बोल रहा है कि वह ऐसा कभी दोबारा नहीं करेगा। जब युवतियों ने पूछा कि ऐसा किसके कहने पर किया तो उसने घरौंडा के रहने वाले पीजी मालिक का नाम बताया। जिसके कहने पर वह लड़कियों के कमरे में जाता था। इतना ही नहीं वह बाथरूम में भी ताक-झाक करता था। पुलिस ने आरोपी गार्ड को पकड़ा मगर कार्रवाई नहीं की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed