फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   GT Road were jammed expensive, at 100 cases

जीटी रोड जाम करना पड़ा महंगा, 100 पर केस दर्ज

Thu, 04 Feb 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Thu, 04 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन

जीटी रोड बुटाना गांव के समीप टैंकर चालक द्वारा बाइक सवार को कुचलने से हुई व्यक्ति की मौत मामले में लोगों को जाम लगाना महंगा पड़ गया है। बुटाना थाना पुलिस ने विरोध जता रहे 30 महिलाओं और 70 पुरुषों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और जीटी रोड जाम करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


हादसे के बाद ग्रामीणों का विरोध जताने का कारण था कि उन्हें जीटी रोड से रास्ता नहीं मिल रहा है। इससे वाहन चालकों को रांग साइड चलकर गांव की तरफ जाना पड़ता है। यही कारण है कि आए दिन यहां पर हादसे हो रहे हैं और प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मंगलवार को बुटाना गांव के समीप तेल के टैंकर ने एक बाइक सवार को कुचल दिया था। मौके पर ही बुटाना वासी पूर्ण चंद (55) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मौत की सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और जाम लगा दिया। इस मामले में बुटाना थाना पुलिस ने एसआई हरी किशन की शिकायत पर विरोध जता रहे राजू, सुनील, सतबीर, कृष्ण, सोनू, कृष्ण सहित 30 महिलाएं और 70 पुरुष वासी बुटाना के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई हरीकिशन ने बताया कि मंगलवार को आरोपियों ने मिलकर बुटाना के पास एनएच-1 पर जाम लगाया। पुलिस कर्मियों से मारपीट और गलत व्यवहार किया व सरकारी कर्मचारी के कार्य में बाधा डाली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed