फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Grants stuck in errors in bank accounts and PPP

Karnal News: बैंक खातों व पीपीपी की त्रुटियों में फंसा अनुदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Grants stuck in errors in bank accounts and PPP
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिले के राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को वर्दी, वन टाइम ग्रांट और स्टेशनरी का पैसा नहीं मिल पा रहा। यह दिक्कत पिछले करीब तीन वर्ष से सामने आ रही है। किसी विद्यार्थी का बैंक खाता गलत है तो किसी के परिवार पहचान पत्र में त्रुटि है। वर्दी का पैसा नहीं मिलने से अभिभावक स्कूलों में शिक्षकों के पास चक्कर काट रहे हैं और विद्यार्थी बिना वर्दी ही स्कूल आने को मजबूर हैं।
पहली से आठवीं कक्षा तक राजकीय स्कूलों में 80 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों के खाते में निदेशालय से पैसा डाला जाता है। कई अभिभावकों के स्कूलों में पहुंचने पर विभाग की ओर से त्रुटि भी ठीक की गई हैं। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रवक्ता अमित छाबड़ा का कहना है कि पिछले तीन वर्ष से वर्दी व स्टेशनरी का पैसा मिलने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

यह पैसा निदेशालय से सीधा बच्चे के खाते में डाला जाता है। कई विद्यार्थियों के परिवार पहचान पत्र व बैंक खाता अपडेट नहीं है। इस वजह से भी दिक्कत आ रही है। यह समस्या पूरे प्रदेश में बनी हुई है। राजकीय स्कूलों में एससी व बीसी श्रेणी के विद्यार्थियों को वन टाइम ग्रांट भी मिलती है। इसमें पहली के विद्यार्थियों को 740 रुपये, दूसरी कक्षा में 750, तीसरी कक्षा में 740, चौथी कक्षा में 750 और पांचवीं कक्षा में 760 रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें लड़कियों को 225 रुपये प्रति महीना व लड़कों को 150 रुपये प्रति महीना मिलता है। इन सभी को 800 रुपये वर्दी के मिलते हैं। इसके अलावा बाकी श्रेणी के विद्यार्थियों को 100 रुपये स्टेशनरी व 120 रुपये बैग के मिलते हैं। इसी तरह छठी कक्षा में 960, सातवीं में 970 व आठवीं में 980 रुपये मिलते हैं। इन कक्षा के विद्यार्थियों को 1200 रुपये वर्दी के मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed