{"_id":"68d2fef4ef00eccd2b0bfcd0","slug":"grandfather-molested-his-minor-granddaughter-son-in-law-beat-her-case-registered-karnal-news-c-18-knl1008-745210-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नाना ने नाबालिग नातिन से की छेड़छाड़, दामाद ने की पिटाई, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नाना ने नाबालिग नातिन से की छेड़छाड़, दामाद ने की पिटाई, केस दर्ज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सेक्टर-32 थाना क्षेत्र में नाना बिहार के रहने वाले बुढ़न पासवान द्वारा घर में अकेली नौ वर्षीय नातिन से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। 21 सितंबर को वारदात के बाद से आरोपी घर से भाग गया था, 22 सितंबर की रात को जब वह कुछ सामान लेने के लिए अपने घर पहुंचा तो नाबालिग के पिता और अन्य लोगों को इसकी भनक लग गई।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी नाना की पिटाई की। इस दौरान उसे काफी चोटें आई हैं और अब अस्पताल में इलाज चल रहा है। दामाद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस की ओर से लड़की के पिता की शिकायत आने के बाद नाबालिग का मेडिकल और बयान भी दर्ज कराए गए। सेक्टर-32-33 थाना की जांच अधिकारी पूनम ने बताया कि रिश्ते में नाना लगने वाले एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की के साथ गलत काम करने का प्रयास किया था। मामले की शिकायत मिलने पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।