{"_id":"69c2e7aa6a95a3f7e60f55d2","slug":"grammar-and-text-questions-were-easy-karnal-news-c-18-knl1018-871732-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: व्याकरण और पाठ्यांश के प्रश्न रहे आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: व्याकरण और पाठ्यांश के प्रश्न रहे आसान
Wed, 25 Mar 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी।
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों से पेपर देकर बाहर आते अधिकांश परीक्षार्थियों ने व्याकरण और पाठ्यांश के प्रश्न आसानी से हल किए। निबंध और रचनात्मक लेखन ने सोचने पर मजबूर किया।
विद्यार्थियों ने बताया कि हिंदी परीक्षा में कुल पांच मुख्य खंड थे। गद्यांश और सीधे और समझने में आसान रहे। छात्रों को मुख्य विचार, शब्दार्थ और वाक्यांश पर आधारित प्रश्न हल करने थे। काव्यांश और कविता भी अधिकांश छात्रों के लिए सरल थी। व्याकरण में संधि विच्छेद, समास और वाक्य सुधार जैसे प्रश्न अभ्यास आधारित होने के कारण आसान रहे। निबंध और रचनात्मक लेखन इस बार चुनौतीपूर्ण साबित हुए। सामाजिक और शैक्षिक विषयों पर आधारित कुछ प्रश्न छात्रों को अधिक सोचने पर मजबूर कर रहे थे। पत्र, आवेदन और संवाद लेखन सीधे और अभ्यास से हल करने योग्य रहे। कुल मिलाकर पेपर संतुलित और समयानुकूल माना गया।
- चार केंद्रों पर किया निरीक्षण
परीक्षा के दौरान चार प्रमुख केंद्रों बस स्टैंड सरकारी स्कूल बॉयज, माता प्रकाश कौर स्कूल, बस्तली राजकीय स्कूल और निसिंग राजकीय स्कूल का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों में सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और परीक्षा सामग्री पूरी तरह व्यवस्थित जांची गई। साथ ही कोई भी नकल करता हुआ परीक्षार्थी नहीं मिला। सभी केंद्रों पर नियमों का पालन हुआ।
विज्ञापन
वर्जन-
सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक ढ़ंग से परीक्षा संपन्न हुई। कहीं भी कोई नकल का मामला नहीं मिला। -अशोक कुमार, परीक्षा अधीक्षक, हरियाणा बोर्ड