फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Graduation: Admissions will be done till tomorrow with a late fee of Rs 100

स्नातक : 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ कल तक होंगे दाखिले

Wed, 16 Jul 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 16 Jul 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Graduation: Admissions will be done till tomorrow with a late fee of Rs 100
करनाल। कॉलेजों में स्नातक में दाखिला प्रक्रिया के लिए तीसरा चरण भी संपन्न होने जा रहा है। 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थियों को रोजाना ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला दिया जा रहा है। पहले आओ-पहले पाओ के तहत दाखिला मिल रहा है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की अधिसूचना के अनुसार, 17 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ दाखिला दिया जा सकता है।
विज्ञापन

18 जुलाई से शेष बची रिक्त सीटों पर 100 रुपये विलंब शुल्क के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। ध्यान रहे इस प्रक्रिया के तहत भी केवल 24 जुलाई तक दाखिले दिए जाएंगे। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया बंद हो जाएगी। विदित हो कि जून माह से कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत अभी तक जिले में आधी से ज्यादा सीटें भर चुकी हैं। कुछ विद्यार्थी कोर्स या कॉलेज उनकी पसंद का नहीं मिलने के कारण दाखिले से वंचित रह गए थे। ऐसे में उन्हें ओपन काउंसिलिंग के तहत मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया के दौरान जिले के कॉलेजों में करीब 22 से 25 प्रतिशत तक सीटें ही भर पाई थीं। जिले के 15 कॉलेजों में स्नातक की 10,680 सीटें हैं, जिन पर दाखिला दिया जा रहा है। इस बार हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई मिलाकर कुल 18,169 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----

द्वितीय और अंतिम वर्ष के लिए 30 जुलाई तक होंगे दाखिले
कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के साथ उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष के लिए भी दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिना विलंब शुल्क के 30 जुलाई तक दाखिले दिए जाएंगे। इसके बाद दाखिला लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को फीस जमा कराते हुए विलंब शुल्क देना होगा। 7 अगस्त तक 100 रुपये और इसके बाद 14 अगस्त तक इस 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 100 रुपये प्रतिदिन का अतिरिक्त शुल्क भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed