फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Government will provide dietitian course to yoga assistants: Chief Minister

योग सहायकों को सरकार कराएगी डायटिशियन का कोर्स : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Government will provide dietitian course to yoga assistants: Chief Minister
- करनाल से मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य से जुड़ी 820.92 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, बोले- 2030 तक प्रदेश के हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

- कुटेल मेडिकल यूनिवर्सिटी व रोहतक पीजीआई में निजी वार्ड, सफीदों में नर्सिंग कॉलेज, कल्पना चावला में फेज-2 और खानपुर कॉलेज का फेज-3 बनेगा
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। योग सहायकों को प्रदेश सरकार अल्पावधि के डायटिशियन कोर्स कराएगी। ताकि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और व्यायामशाला में आने वाले लोगों को मौसम और ऋतु के अनुसार खान-पान की जानकारी दी जा सके। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा की।
शनिवार को मुख्यमंत्री ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सभागार में स्वास्थ्य क्षेत्र से जड़ी 820.92 करोड़ की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें करनाल के कुटेल स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी और रोहतक पीजीआई में निजी वार्ड, राजकीय नर्सिंग कॉलेज सफीदों (जींद), कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल के दूसरे चरण और भगत फूल सिंह राजकीय मेडिकल कालेज खानपुर कलां (सोनीपत) के तृतीय चरण का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2030 तक प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाएगा। सरकार बचाव और उपचार दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। योग सहायकों को अल्पावधि का डायटिशियन का कोर्स कराया जाएगा। ताकि लोग बेहतर और मौसम के अनुसार खान-पान करते हुए स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत सभी नागरिकों के लिए यूनिवर्सल हेल्थ इंश्योरेंस कवर करने वाला भी हरियाणा देश का पहला राज्य है। इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने करनाल के रणधीर लेन में स्थित प्रदेश के पहले साझा बाजार का भी उद्घाटन किया। जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए उत्पादों के स्टॉल लगाकर बिक्री करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यायामशाला के साथ बनेगा तीन कमरों का केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में व्यायामशालाओं के साथ तीन कमरों का वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा। यहां योग सहायकों को डायटिशियन का कोर्स कराया जाएगा। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज हम परहेज भूल गए हैं। शाम को दही खाकर ऊपर से दूध भी पी लेते हैं। ऋतु अनुसार आहार का सेवन जरूरी है। बारिश के दिनों में तली हुई चीजों का सेवन किया जाता है, इसका कारण है कि उन दिनों फफूंद अधिक लगता है। तली हुई चीजों के खाने से फफूंद से बचा जा सकता है। नया अनाज शरीर में पाचन के लिए दिक्कत पैदा करता है, इसी कारण अप्रैल में नवरात्रों में नौ दिन का व्रत रखा जाता है। जड़ी-बूटियों के उपयोग की भी अपनी महत्ता है। डायटिशियन को इन सबके बारे में जानकारी दी जाएगी ताकि वे योग के साथ-साथ लोगों को आहार के बारे में भी जागरूक कर सकें। उन्होंने कहा कि बेमेल भोजन से मन, बुद्धि, मस्तिष्क पर बुरा असर पड़ता है।


बढ़ेगी आजीविका, हर जिले में खुलेंगे साझा बाजार
मुख्यमंत्री ने करनाल में प्रदेश के पहले सांझा बाजार का उद्घाटन करते हुए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौगात दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करते हुए हर जिले में साझा बाजार खोले जाएंगे। पहले चरण में छह जिलों में साझा बाजार के लिए जगह चिन्हित की है। इन साझा बाजारों में 10 केबिन बनाए जाएंगे और आने वाले समय में आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाए जाएंगे। कैबिनों का प्रत्येक दिन का किराया मात्र 100 रुपये होगा। स्वयं सहायता समूहों के तहत पूरे प्रदेश में 58 हजार ग्रुप बने हैं। समूहों में छह लाख महिलाएं सदस्यों के रूप में आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हैं। इनमें एक लाख महिलाएं ऐसी हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है।

इन परियोजनाओं पर इतनी लागत आएगी
- 169.58 करोड़ से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के फेज-दो का निर्माण होगा।
- 14.88 करोड़ से घरौंडा में कंबोपुरा गांव के नजदीक एलवीयूपी (लाइट व्हीकल अंडरपास) और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अन्य संबंधित कार्यों का निर्माण होगा।
- 33.41 करोड़ से कुटेल स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी में प्राइवेट वार्ड बनेगा।
- 419.13 करोड़ से गोहाना के गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में फेज-3 का निर्माण होगा।
- 155.36 करोड़ से पंडित भगवत दयाल शर्मा पीजीआईएमएस रोहतक में प्राइवेट वार्ड बनेगा।
- 43.44 करोड़ से जींद के सफीदों में राजकीय नर्सिंग कॉलेज बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed