फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Government will give ESI and EPF to the youth who get jobs from the portal

पोर्टल से नौकरी पाने वाले युवाओं को ईएसआई और ईपीएफ देगी सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Government will give ESI and EPF to the youth who get jobs from the portal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। युवाओं को करियर संबंधी जानकारी और आसानी से नौकरी मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल शुरू किया है। जिसके तहत नौकरी पाने वाले युवाओं को ईपीएफ, ईएसआई आदि जैसी सभी सुविधाओं का लाभ सरकार की ओर से दिया जाएगा। पोर्टल की खास बात है कि यहां नियुक्तियां भी मेरिट के आधार पर होंगी।
युवाओं को पोर्टल के माध्यम से हरियाणा के सरकारी विभाग, निगम, बोर्ड, विश्वविद्यालय और अन्य सरकारी संस्थान आदि में रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। जिसके लिए प्रार्थी को पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करने के लिए परिवार पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेज व प्रमाण पत्र होने अनिवार्य है। निगम के पोर्टल पर प्रदेश के युवा विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। युवा एचकेआरएनएल.आईटीआईएचएआरवाईएएनए.जीओवी.इन पर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्तियां भी पोर्टल से होंगी
पोर्टल के माध्यम से न केवल नियमित व अन्य नौकरियां मिलेंगी। बल्कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति भी पोर्टल पर निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करते हुए दी जाएंगी। मेरिट के आधार पर मिलने वाली नौकरी की व्यवस्था में पारदर्शिता भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने युवाओं को करियर संबंधी जानकारी देने के उद्देश्य से हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल के माध्यम से युवाओं को करियर संबंधी और रोजगार के अवसरों की जानकारी मिलेगी। यह व्यवस्था युवाओं के हित में हैं। सभी युवाओं को पोर्टल पर पंजीकरण कराना चाहिए। - निशांत कुमार यादव, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed