फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Government will clamp down on those who ignore parents

Karnal News: माता-पिता की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसेगी सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Government will clamp down on those who ignore parents
106....
- जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग महिला की शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को परिवार के हाशिए में आ चुके ऐसे बुजुर्गो की भी चिंता है, जिनके अपने लाडले ही उनकी सेवा नहीं कर रहे हैं। जिससे वह शारीरिक रूप से तो परेशान है हीं, मानसिक रूप से भी आहत हैं। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग महिला जब मुख्यमंत्री के पास कुछ ऐसी ही शिकायत लेकर पहुंची तो उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जल्द ऐसा कानून बनाने पर विचार कर रही है, जिसमें अपने माता-पिता की सेवा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
बड़े शहरों में एकाकी जीवन जीने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। करनाल जिले में ही कई ऐसी कोठियां हैं, जिनमें अकेले बुजुर्ग जिंदगी गुजार रहे हैं। उनके अपने बेटे विदेशों में जाकर रहने लगे हैं। आलम ये है कि पिछले कुछ सालों में ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जब घरों में अकेले रह रहे बुजुर्ग की मौत हो गई, लेकिन घर से बदबू उठने के बाद पड़ोसियों से पता चला कि उनकी मौत तो कई दिन पहले हो गई थी। किसी ने फोन करके उनका हालचाल भी नहीं जाना। शहर में कई अनाथालय और वृद्ध आश्रम संचालित हैं, जहां ऐसे बुजुर्ग रहते हैं जिनके तीन से चार बेटे भी हैं और अच्छा कारोबार या नौकरी करते हैं, लेकिन बुजुर्ग को घर में रख दो वक्त की रोटी देने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

एक ऐसा वाकया आज मुख्यमंत्री के सामने पेश आया। जब एक बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके अपने बच्चे उसकी देखभाल नहीं कर रहे हैं। वह अपने होते हुए भी खुद को अकेली पा रही है। इसे सुनकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जल्द ऐसा कानून बनाएंगे, जिसमें अपने माता-पिता की सेवा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी। इससे बुजुर्गों को उनका हक मिल सकेगा। हालांकि सरकार ने जो नीतियां बनाई हैं, उनसे हरियाणा के लोगों का जीवन सरल हो रहा है, लेकिन जीवन का एक पहलू ये भी है, जिसे लेकर सरकार गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed