फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Government to open 'Meri Fasal-Mera Byora' portal, need to register now

‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल खोलो सरकार, अभी पंजीकरण की दरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Government to open 'Meri Fasal-Mera Byora' portal, need to register now
करनाल। खेतों में धान की पकने लगी है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से धान की फसल अनाज मंडियों में आने लगेगी। इस बीच हरियाणा सरकार ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण बंद कर दिया है, जबकि अभी जिले में 83.4 प्रतिशत किसानों का ही पंजीकरण हो पाया है और 16.6 प्रतिशत किसानों की फसल का पंजीकरण होना शेष है। ऐसे में किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण को फिर शुरू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार एमएसपी पर फसल खरीदने के लिए पहले किसानों की फसल का पंजीकरण कराती है। पिछले दो महीने से लगातार सरकार का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल खुला हुआ था, जिस पर किसानों ने लगातार अपनी फसलों का पंजीकरण कराया है। लेकिन 31 अगस्त को सरकार की ओर से पोर्टल बंद कर दिया गया है। कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 31 अगस्त तक करनाल जिले के कुल 55993 किसानों ने फसल का पंजीकरण कराया है। इन किसानों की कुल 436489.705 एकड़ जमीन पर खड़ी फसल का पंजीकरण किया गया है। जबकि जिले में कुल 543296.76 एकड़ जमीन पर फसल बताई जा रही है। इस हिसाब से कुल 83.4 प्रतिशत फसल का ही पंजीकरण हो पाया है। अभी 16.6 प्रतिशत जमीन पर खड़ी फसल का पंजीकरण होना शेष है।
विज्ञापन

-मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण सरकार के आदेशानुसार 31 अगस्त को बंद किया जा चुका है। अभी तक 83.4 प्रतिशत फसल का पंजीकरण हो चुका है। किसानों की मांग पर सरकार से पोर्टल को दोबारा खोलने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गौरव मैहला, एडीओ (कृषि) करनाल।
-इस बार बारिश के कारण पहले ही फसलों को काफी नुकसान पहुंच चुका है। हरियाणा सरकार ने धान की फसल आने से एक महीना पहले ही पोर्टल बंद कर दिया है। ऐसे में बड़ी संख्या में किसान अभी तक फसल का पंजीकरण नहीं करा सके हैं। सरकार को तत्काल प्रभाव से पोर्टल को खोलना चाहिए, ताकि शेष बचे किसान भी अपनी फसल का पंजीकरण करा सकें।
-गुरमुख सिंह विर्क, राष्ट्रीय अध्यक्ष-भाकियू (अन्नदाता)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed