फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Government procurement of paddy started amidst incomplete preparations

आधी-अधूरी तैयारियों के बीच धान की सरकारी खरीद शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Government procurement of paddy started amidst incomplete preparations
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा सरकार ने धान की सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरू करने का एलान तो कर दिया है, लेकिन अभी मंडियों से लेकर खरीद एजेंसियों तक की तैयारियां आधी-अधूरी हैं। बारिश के कारण किसान जोरशोर से कटाई भी शुरू नहीं करा सके हैं। इस बार किसानों के ट्रैक्टर-ट्रालियों को मंडियों में हिचकोले भी खाने पड़ेंगे, क्योंकि मार्केटिंग बोर्ड से बजट आवंटित नहीं हो पाने के कारण मंडियों में सड़कों की मरम्मत नहीं हो सकी है। आलम ये है कि अभी सीएमआर के लिए राइस मिलों का रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो सका है।
हरियाणा सरकार ने धान खरीद नीति को जारी करने में इस बार काफी विलंब कर दिया है। यही कारण रहा कि खरीद एजेंसियां तैयारी पूरी नहीं कर सकीं, लेकिन शुक्रवार को अचानक बढ़ी सक्रियता के बाद दिनभर अफसर बैठकें करते रहे। रात को भी तैयारियां जारी रहीं। डीएफएससी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अभी सीएमआर के लिए राइस मिलों का आवंटन पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन इसके लिए राइस मिलों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व धान आवंटन का कार्य शुरू कर दिया गया है। करनाल अनाज मंडी में कई सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, जिनकी मरम्मत इस बार नहीं हो सकी है। मार्केटिंग विभाग के अधिकारी इसका कारण बजट आवंटित नहीं होना बता रहे हैं। जिससे आने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

अभी ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि किसानों को धान लाने के लिए शेड्यूल जारी होगा, या कोई भी किसान धान ला सकेगा। धान की नमी का मानक 17 प्रतिशत रखा गया है। करनाल मंडी में छह नमी मापक यंत्र लगाए गए हैं। मंडी में लगा ड्रायर किसी संस्था ने मंडी से नहीं लिया है, साथ ही यहां नई आई क्लीनिंग मशीन को भी सुचारु नहीं किया जा सका है। इसलिए इन दोनों मशीनों की सुविधा फिलहाल किसानों को नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 15 अनाज मंडियों व धान क्रय केंद्रों पर शनिवार से धान खरीद होगी। सभी पर सुपरवाइजर व निरीक्षकों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। बारदाना भी सभी मंडियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। धान की खरीद में दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
- अनिल कालरा, डीएफएससी, करनाल
- अनाज मंडी करनाल में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। फिलहाल चार में दो गेट से धान की एंट्री शुरू की जा रही है, जरूरत पड़ने पर अन्य गेट भी खोले जाएंगे। बिजली, पानी, सफाई, शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई है। चार नए वाटर कूलर लगाए गए हैं, जिससे अब कुल वाटर कूलरों की संख्या आठ हो गई है। खरीद 15 नवंबर तक चलेगी। किसानों को सूखा और साफ धान लाना चाहिए।

- चंद्र प्रकाश, सचिव अनाज मंडी करनाल
धान खरीद के लिए सभी आढ़ती तैयार हैं। हालांकि पिछले दिनों बारिश के कारण खेतों में नमी है। अभी तत्काल आवक कम ही रहेगी, लेकिन जो भी धान आएगा, उसे खरीदा जाएगा।
रजनीश चौधरी, जिला प्रधान करनाल अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed