फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Government notice to liquor contractors who belched Rs 44 crore

Karnal News: सरकार के 44 करोड़ डकारने वाले शराब ठेकेदारों को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Government notice to liquor contractors who belched Rs 44 crore
- 2015 से 2019 व 2023 के हैं बकाएदार, सात बकायेदारों को दिए थे दो बार शराब के ठेके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आठ वर्षों में सरकार के करीब 44 करोड़ रुपये डकारने वाले बकायेदार शराब ठेकेदारों पर जिला आबकारी विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की अधिकारी डीईटीसी नीरज ने 2015 से लेकर 2019 और 2023 के करीब 31 बकायेदारों को नोटिस जारी किया है। यदि नोटिस के बाद भी बकाएदार रुपये जमा नहीं कराते हैं तो विभाग की ओर से उनकी संपत्ति को रिकवरी करने के लिए आगामी कार्रवाई की जाएगी।
जिला आबकारी विभाग में लंबे समय से एक खेल चल रहा है। जिसमें शराब ठेकेदार अपने रिश्तेदारों, जानकारों के साथ मिलकर एक फर्म बनाते हैं और फिर विभाग से शराब के ठेके अलॉट कराते हैं। बाद में वह शराब के ठेकों की फीस जमा नहीं कराते और लाखों, करोड़ों रुपये का गबन कर लेते हैं। इसके बाद वही शराब ठेकेदार दोबारा किसी अन्य नाम से नई फर्म बनाते हैं और फिर से गबन किए हुए सरकार के लाखों रुपयों से दोबारा शराब के ठेके छुड़वा लेते हैं और फिर से शराब के ठेकों की फीस जमा नहीं कराते और दोबारा लाखों रुपये के देनदार बन जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसा नहीं है कि विभाग के अधिकारियों को इस खेल का नहीं पता लेकिन विभाग के अधिकारी, शराब ठेकेदारों को सरकार के लाखों रुपयों का गबन करने का मौका देते हैं। यह पूरा खेल विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शराब ठेकेदार खेलते हैं। यही कारण है कि 2015 से 2019 के बीच सरकार के करोड़ों रुपये का गबन करने वाले कुछ शराब ठेकेदारों को दोबारा शराब के ठेके दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन्हें दिए गए दोबारा शराब के ठेके
बकायेदार
वर्ष

सरकार की देनदारी
मुकेश बलड़ी
2016 व 2018 व 2019
4 करोड़ 41 लाख 445 रुपये

रघुबीर सिंह बलडी 2016 व 2017
एक करोड़ 45 लाख 81 हजार 523 रुपये
हरिंद्र पाल सिंघड़ा
2017 व 2018
2 करोड़ 68 लाख 37 हजार 861 रुपये
प्रदीप मंगलौरा

2016 व 2017
94 लाख 38 हजार 538 रुपये
सोनू जींद

2016 व 2017
22 लाख 71 हजार 788 रुपये
सत्यवान निगदू

2016 व 2018
21 लाख 68 हजार 697 रुपये
दीपक बलड़ी
2018 व 2019

12 लाख 77 हजार 680 रुपये



इन्हें जारी किए नोटिस
बकाएदार जयकुमार निवासी जींद ने 1524249 रुपये, जोगिंद्र पाल निवास चंडीगढ़ ने 185248 रुपये, जयप्रकाश ने 18776 रुपये सरकार के देने हैं। इसी प्रकार बकाएदार अनिल कुमार पानीपत ने 38205 रुपये, गुरजंट सिंह बुढ़नपुर ने 13049571 रुपये, मुकेश कुमार बलड़ी ने 44100445 रुपये, प्रदीप मंगलौरा ने 9438538 रुपये, रघुबीर सिंह बलडी ने एक करोड़ 4581523 रुपये, रामकुमार नीलोखेड़ी 1649979 रुपये, संजय कुमार सोनीपत 22540 रुपये, सत्यवान निगदू ने 2168697 रुपये, सोनिया सेक्टर-8 ने 44093 रुपये, सोनू कुमार जींद ने 2271788 रुपये, सुशील करनाल ने 1363242 रुपये, यतेंद्र गुप्ता सेक्टर-13 ने 36673 रुपये, हरदीप सिंह इंद्री ने 159455 रुपये, हरिंद्र पाल सिंह गांव सिंगड़ा ने 26837861 रुपये, ओमबीर गांव ब्रास ने 14465253 रुपये, सतीश अराईपुरा ने 11430108 रुपये, जोगिंद्रपाल ने 56792 रुपये, आकाशदीप सैक्टर-13 ने 496240 रुपये, दीपक कुमार बलडी ने 1277680 रुपये करनैल सिंह दरड़ ने 14086517 रुपये, कृष्ण कुमार अंजनथली ने 1094240, नरेंद्र नरवाल पानीपत ने 938115, प्रदीप कुमार कैथल ने 2179200 रुपये, नरेश कुमार अनजथली ने 4541160 रुपये, दीपक मैहला गांव बलडी, रविंद्र गुप्ता निवासी सेक्टर-13 करनाल, सत्यवान गांव बलडी, रामदयाल गांव बलडी ने 1390 97287 रुपये, जरनैल सिंह कैथल ने 9211930 रुपये, नरेश एंड कम्पनी पानीपत ने 43943907, राजेश जींद ने 23431998 रुपये, सुभाष चंद्र सोनीपत ने 14456568 रुपये, सुरेश कुमार निगदू ने 1261225 रुपये, रजत गुड़गांव ने 35454500 रुपये सरकार के देने हैं। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है।



शराब के ठेके लेकर सरकार की फीस जमा न कराने वाले 2015 से 2019 व 2023 के डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के बाद भी डिफाल्टरों ने फीस जमा नहीं कराई तो उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। इस वर्ष की 99 प्रतिशत रिकवरी हो चुकी है। बाकी भी जल्द कर ली जाएगी।
- नीरज, डीईटीसी, जिला आबकारी एवं कराधान विभाग करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed