फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   government job students after medical studies

मेडिकल की पढ़ाई के बाद सरकारी नौकरी करें छात्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
government job students after medical studies
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बॉन्ड पॉलिसी को लेकर पिछले कई दिनों से पीजीआई से लेकर करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज आदि में एमबीबीएस, बीडीएस आदि के छात्र आंदोलन कर रहे हैं, ये मुद्दा सोमवार को करनाल में मुख्यमंत्री के सामने भी प्रमुखता से उठा लेकिन इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सधा हुआ जवाब दिया। उन्होंने कहा, वह चाहते हैं कि मेडिकल की पढ़ाई के बाद छात्र सरकारी नौकरी करें, इसलिए ही बॉन्ड पॉलिसी लाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली को लेकर भी सरकार एक पॉलिसी बनाने जा रही है।
मुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान बॉन्ड पॉलिसी के विरोध को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम समाज सेवा के लिए काम करते हैं। हम चाहते हैं कि मेडिकल पढ़ाई के बाद मेडिकल छात्रों को सरकारी नौकरी करनी चाहिए। ताकि लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली का उपयोग ज्यादा से ज्यादा हो, इसके लिए सरकार एक पॉलिसी बनाने जा रही है। पॉलिसी बनने के बाद इस दिशा में और काफी अच्छे सुधार देखने को मिलेंगे। फिलहाल सरकार द्वारा पराली प्रबंधन के लिए किसानों को प्रोत्साहन राशि देने के साथ-साथ आधुनिक कृषि यंत्र अनुदान राशि पर मुहैया करवाए गए हैं, जिसके फलस्वरूप पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष हरियाणा में पराली जलाने के कम मामले कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed