{"_id":"6439c9c7a23058897e09e0c4","slug":"got-married-by-preparing-fake-documents-karnal-news-c-18-knl1031-91724-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर कराई शादी
Sat, 15 Apr 2023 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 15 Apr 2023 03:16 AM IST
विज्ञापन
करनाल। जिले में 1.80 लाख रुपये लेने के बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से तहसील में शादी कराने का मामला सामने आया है। शादी के सप्ताह भर बाद जब मामले का पता चला तो ससुराल पक्ष के लोगों ने युवती से मामले की जानकारी ली। पति ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
जींद के पिचोलिया के रहने वाले अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सात अप्रैल को करनाल के बसंत विहार की रहने वाली लक्ष्मी उर्फ ललिता से हुई थी। इस शादी में पानीपत के मांडी निवासी रोहित और उसकी पत्नी बिचौलिया थे। उन्होंने करनाल की तहसील में शादी के कागज बनवाने के लिए 1.80 लाख रुपये लड़के वालों से लिए। इसके बाद उन्होंने वकील से साठगांठ कर फर्जी दस्तावेज तैयार करवा लिए और शादी करा दी। शादी के बाद युवती ससुराल में अपने पति के साथ रहने लगी। जब युवती के पति ने दस्तावेजों का सत्यापन कराया तो वे फर्जी निकले। युवक ने पत्नी से बातचीत की तो मामले की पूरी जानकारी मिल गई। पति का आरोप है कि जब उन्होंने बिचौलिया से शादी के फर्जी कागजात बनाने के बारे में पूछा तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने एसपी को शिकायत दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बिचौलिया समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।