फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gorish won bronze medal in national boxing

Karnal News: गोरिश ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी में जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Gorish won bronze medal in national boxing
भारतीय सेना के जवान सचिन से बरेली में हुआ मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। मुक्केबाज गोरिश पूजानी ने बरेली में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में कांस्य पदक जीता। रविवार को उसका मुकाबला भारतीय सेना के मुक्केबाज सचिन के साथ हुआ। इस कड़े मुकाबले में गोरिश ने संघर्ष किया लेकिन उसे हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। विदित हो कि वरिष्ठ पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता पांच से 13 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित की जा रही है।

इसमें 28 राज्यों से करीब 400 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं जिसमें भारतीय सेना, पुलिस बल के जवान व विभिन्न राज्यों के मुक्केबाज शामिल हैं। इस प्रतियोगिता के लिए करनाल के दो बेहतरीन मुक्केबाजों गोरिश पूजानी व गंगा ने हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में क्वालीफाई किया था। मुक्केबाज गंगा इस प्रतियोगिता से पहले टाइफाइड से ग्रसित था बावजूद इसके उसने पहला मुकाबला जीता और दूसरे में वह हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गया था। गोरिश ने तीन कड़े मुकाबले जीते, वह सेमीफाइनल में भारतीय सेना के जवान से हार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed