{"_id":"690278b7138b0d953f0c57e6","slug":"gopashtami-festival-will-be-celebrated-today-in-gopal-goshala-karnal-news-c-18-knl1008-769414-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गोपाल गोशाला में आज मनाया जाएगा गोपाष्टमी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गोपाल गोशाला में आज मनाया जाएगा गोपाष्टमी पर्व
Thu, 30 Oct 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
तरावड़ी। हर साल की भांति इस साल भी शांतिवन गोपाल गोशाला में गोपाष्टमी का पर्व वीरवार को मनाया जाएगा। यह जानकारी गोशाला के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैत स्वरूप के सानिध्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें विधायक भगवानदास कबीरपंथी और डबल चाबी बासमती चावल के सीएमडी बृजभूषण गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा वर्धमान ओवरसीज के मालिक अमित जैन व मंडी मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव नारंग विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम में हवन सुबह 8 बजे, गो पूजन 9 बजे, सत्संग सुबह 10 बजे और भंडारा दोपहर 12 बजे से होगा। संवाद
विज्ञापन