फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   google boy kautilya pandit will get global child prodigy award

'गूगल ब्वॉय' कौटिल्य को ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड से नवाजा जाएगा, उपलब्धियों पर एक नजर

Sat, 29 Aug 2020 02:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, करनाल
अमर उजाला, करनाल Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
google boy kautilya pandit will get global child prodigy award
कौटिल्य पंडित - फोटो : फाइल फोटो
गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित का चयन ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी 2020-21 अवार्ड के लिए हुआ है। यह अवार्ड यूएसए, यूके, जर्मनी, ईरान, एशिया, जापान, साउथ कोरिया आदि 30 देशों के 100 जीनियस बच्चों को दिया जाएगा, जिसमें करनाल से कोहंड का कौटिल्य पंडित भी शामिल है। अवार्ड को लेकर 29 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यावरण कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक एरिक सोलहेम इन बच्चों से ऑनलाइन संवाद करेंगे।
विज्ञापन


अपने से बड़ी कक्षा के बच्चे पढ़ा रहा
घरौंडा के कोहंड का रहने वाला कौटिल्य वर्तमान में जीडी गोयनका वर्ल्ड स्कूल गुरुग्राम में नौवीं कक्षा का छात्र है। इन दिनों कोरोना के कारण वे घर पर ही पढ़ाई कर रहा है। साथ ही 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी उसने पढ़ाया। अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनने का सपना लिए कौटिल्य इसके लिए विशेष तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

यह हैं कौटिल्य की उपलब्धियां

- 15 अगस्त 2015 को इंग्लैंड की संसद के हाउस आफ कॉमर्स में भारत गौरव अवार्ड मिला।
- 2016 में संयुक्त अरब अमीरात की सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।
- 2017 में नेपाल में भारतीय दूतावास ने सम्मानित किया।
- 2019 में दुबई के चैंबर आफ कामर्स में हजारों बच्चों को जीनियस बनने के टिप्स दिए।
- पिछली सरकार में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से 10 लाख रुपये का सम्मान पाया।
- जनवरी 2014 में हरियाणा विधानसभा में सम्मानित हुए।
- पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम और डा. प्रणब मुखर्जी से भी सम्मानित हुए।
- कौन बनेगा करोड़पति व कॉमेडी नाइट्स विद कपिल सहित कई रियलिटी शो का हिस्सा बने।

देखें वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed