फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Goldie was shot for abusing her

गाली देने की रंजिश में मारी थी गोल्डी को गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
Goldie was shot for abusing her
करनाल। गांव गोंदर में गोली मारकर गोल्डी की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अजीत को पुलिस की सीआईए टू ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कहना है कि गोल्डी ने उसे शादी समारोह में गाली दी थी। जिसकी रंजिश में उसने गोल्डी को गोली मारी है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि आरोपी से कार और वह अवैध हथियार बरामद किया जा सके, जिससे उसने गोल्डी को गोली मारी थी। बता दें 2 दिसंबर को गांव गोंदर के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि के बेटे अजय प्रताप की शादी की पार्टी निसिंग एक पैलेस में थी। वहां पर आरोपी अजीत और गोल्डी भी आए हुए थे। शादी समारोह में अजीत और गोल्डी के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझा दिया और समझौता करा दिया। इसके बाद गांव में जाने पर अजीत ने अपने चाचा के लड़कों के द्वारा गोल्डी को घर से बाहर बुलाया और गांव में नहर के समीप गोल्डी के साथ मारपीट कर उसे गोली मार दी। घायल अवस्था में परिजन पहले निसिंग अस्पताल में ले गए। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। वहां ऑपरेशन के दौरान उसने दमतोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत सहित 6 लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस की चार टीमें आरोपी को पकड़ने में अलग अलग जगह दबिश दे रही हैं। बता दें गोल्डी कनाडा जाने की तैयारी में था लेकिन उसका सपना, सपना ही बनकर रह गया।
विज्ञापन

मामा के घर भाग गया था आरोपी
सीआईए टू इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि आरोपी अजीत को उन्होंने 3 दिसंबर देर रात को सेक्टर-4 से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि गोल्डी को गोली मारकर वह अपनी कार में सवार होकर पहले यूपी के सहारनपुर में अपने मामा के घर गया, वहां से दिल्ली में बहन के घर गया, फिर नोएडा गया और फिर सेक्टर-4 में उसे उनकी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जिस हथियार से गोली चलाई थी उसे भी सहारनपुर में ही छिपाया हुआ है। आरोपी की एक साल पहले ही शादी हुई थी और उसका बड़ा भाई विदेश गया हुआ है। यह गांव में करीब पांच एकड़ में खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed