फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gold theft gang member nabbed

Karnal News: सोना चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Gold theft gang member nabbed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सराफा कारोबारी की दुकान पर काम करने वाले कारीगर को पुलिस ने दुकान में सोना चोरी करने के आरोप में पकड़ा है। आरोपी ने दुकान से डेढ़ सौ ग्राम सोना चोरी किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर पश्चिम बंगाल से 35 ग्राम सोना और सोना गलाने में उपयोग होने वाली गैस, गन पाउडर आदि बरामद किया है।
पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदनीपुर के अरांदा सहारदा निवासी जहारेश्वर माईती को 25 मार्च को गिरफ्तार किया था, जो कि दिल्ली में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने 26 मार्च को कोर्ट में पेश करने के बाद सात दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी ने पूछताछ में चोरी की घटना कबूल की। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के ही आसित मन्ना जो कि करनाल के घोसिया मोहल्ले में सराफ की दुकान पर कारीगर है, शिकायत दी थी कि वह स्वर्णकारों से सोना लेकर आभूषण बनाकर वापस कर देता था। उसने अपने पास काम करने के लिए पश्चिम बंगाल के एक युवक को लगाया था। उस समय उसकी दुकान पर आभूषण तैयार करने के लिए डेढ़ सौ ग्राम सोना रखा था। आरोपी युवक दो दिन बाद ही डेढ़ सौ ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मुंबई में भी सराफ की दुकान से सोना चोरी किया था। पुलिस फरार आरोपी हीरालाल की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

काम करने के बहाने सोना चोरी कर भाग जाते थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक गिरोह के सदस्य पहले कारीगर बनकर सराफ की दुकान पर काम करने लगते थे। उसके बाद मौका पाते ही सोना लेकर फरार हो जाते थे। आरोपी दुकान पर ज्यादा दिन नहीं रुकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed