फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Going with the message of the Gita, will inform his countrymen, Karnal

लेकर जा रहे हैं गीता का संदेश, अपने देशवासियों को कराएंगे अवगत

Mon, 12 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 12 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Going with the message of the Gita, will inform his countrymen, Karnal
लेकर जा रहे हैं गीता का संदेश, अपने देशवासियों को कराएंगे अवगत - फोटो : Amar Ujala
गीता जयंती में बेहतरीन प्रस्तुती देने वाले इंडोनेशिया के जेबर शहर से आये कलाकारों ने कहा कि करनाल के लोग मेहमान का सम्मान करते हैं और वे अच्छी यादें लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके देश में लगभग 90 प्रतिशत मुस्लिम हैं, लेकिन सभी कला जत्थे रामायण व महाभारत पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देते रहते हैं व इंडोनेशिया पर भारतीय पौराणिक कथाओं का खासा असर है। उन्होंने अगले वर्ष भी भारत आने और गीता जयंती महोत्सव में भाग लेने की इच्छा जताई। वे कर्ण नगरी के लोगों द्वारा दिए गए मान सम्मान को कभी नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन


रविवार को डीसी कैंप कार्यालय में विदेशी मेहमानों को सम्मानित किया गया। कलाकारों ने बताया कि गीता जयंती में हिस्सा लेकर उन्हें काफी अच्छा लगा और शकून मिला। वे यहां से कर्म करने का संदेश लेकर जा रहे हैं, जिसे अपने देश के लोगों को भी अवगत कराएंगे। इंडोनेशिया ग्रुप ने करनाल उपायुक्त को उनके देश की संस्कृति का प्रतीक एक विशेष स्मृति चिह्न भी भेंट किया। न्यूजीलैंड से आयी सुमन कपूर ने भी कहा कि वो करनाल पहली बार आयी है और वो गोपियों के माध्यम से करनाल व न्यूजीलैंड के संबंधों को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करेंगी व जल्दी ही गोपियों इंटरनेशनल का एक हरियाणा चैप्टर भी खोला जाएगा।
विज्ञापन


इंडोनेशिया ग्रुप में आये हेंडी रेंद्रवन, बूडी सीतावन, इवान फैनी, इरविन अदि, हैलु मुक्ति, अगुंग संजय, टिअरा अदिन्दी, हेलुदा ओकिवानी, फैबरयां कृष्णन व् बर्नार्ड केविन को उपायुक्त ने स्मृति चिन्ह प्रदान किये व उनसे इंडोनेशिया की संस्कृति व कला की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने न्यूजीलैंड से आयी ग्लोबल आर्गेनाइजेशन ऑफ पीपल ऑफ इंडियन ओरिजिन की रीजनल को ऑर्डिनेटर सुमन कपूर व उनके पति प्रदीप कपूर को भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में वक्ता के रूप में शामिल होने के लिया सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडोनेशिया से सांस्कृतिक समानताएं हैं : डीसी
इंडोनेशिया और भारत में बहुत सी सांस्कृतिक समानताएं हैं, जिनका गहन अध्ययन कर दोनों देशों के बीच संबंधों को और बढ़ाया जा सकता है। उपयुक्त मंदीप सिंह ने उन्हें जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिह्न व बुके देकर सम्मानित किया।


जयंती में निफा ने निभाई कई जिम्मेदारियां
इस अवसर पर निफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नु ने सभी कलाकारों व उपायुक्त को बताया कि इस बार कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के साथ साथ जिला प्रशासन करनाल ने निफा को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में कई जिम्मेदारियां सौंपी थी। निफा के माध्यम से इंडोनेशिया, जापान व् हांगकांग के कलाकारों ने कुरुक्षेत्र गीता जयंती समारोह में भाग लिया, जबकि न्यूजीलैंड से वक्ता को बुलाया गया। निफा संयोजक अधिवक्ता नरेश बराना ने बताया कि गीता के 18 अध्यायों पर आधारित पेंटिंग प्रदर्शनी भी कुरुक्षेत्र और करनाल दोनों स्थानों पर लगाई गई, जिसे खूब सराहा गया। इस अवसर पर निफा जिलाध्क्ष जितेंद्र व नोनीत वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed