फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Glimpses of culture presented in Children's Festival

बाल महोत्सव में पेश की संस्कृति की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Glimpses of culture presented in Children's Festival
Glimpses of culture presented in Children's Festival
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में आयोजित चार दिवसीय बाल महोत्सव का सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आगाज हुआ। प्रथम दिन हुई प्रतियोगिताओं में जिलेभर से लगभग 200 बच्चों ने एकल नृत्य, थाली पूजन, कलश सज्जा, भाषण प्रतियोगिता, एकल गायन और ग्रुप डांस में हिस्सा लिया। वहीं, ग्रुप डांस में पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा ने बाजी मारी। एकल नृत्य में हरगुनदीप कौर और ख्याति प्रथम रही। यह आयोजन अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट अभय सिंह जांगड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम अधिकारी सुमन शर्मा ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में कक्षा अनुसार चार ग्रुप बनाए गए हैं, जिसमें एक से पांचवीं तक प्रथम ग्रुप, छठी से आठवीं तक द्वितीय ग्रुप, नौवीं से 10वीं तक तृतीय ग्रुप और 11वीं-12वीं तक चतुर्थ ग्रुप में भाग लेंगे। मौके मौजूद मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी, मंडल करनाल अमरनाथ नरवाल ने बताया कि जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विजेता बच्चे मंडल-स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। जो कि 27 से 29 अक्तूबर के बीच होगी। प्रतियोगिताओं में सोलो डांस, ग्रुप डांस, सोलो सांग, ग्रुप सांग, सोलो क्लासिकल डांस व क्विज होगा। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। अन्य सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। मौके पर कुलदीप सिंह, एसडीओ, सिटी-सब डिवीजन, करनाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
-ग्रुप डांस में पार्थ पब्लिक स्कूल घरौड़ा प्रथम, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल करनाल द्वितीय, ओपीएस विद्या मंदिर सेक्टर-13 करनाल तृतीय
- थाली पूजन/ कलंश संजा, (ग्रुप एक) में गणेश प्रथम, आकृति द्वितीय, प्रिया तृतीय
- थाली पुजन/ कलंश संजा, (ग्रुप चार) में कीर्ति शर्मा प्रथम, पारूल द्वितीय, हिमांशु तृतीय
- भाषण प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, समरथ कौर द्वितीय, अरना तृतीय
- एकल नृत्य (ग्रुप एक) में हरगुनदीप कौर प्रथम, चेतन द्वितीय, समियारा तृतीय,
- एकल नृत्य (ग्रुप दो) में ख्याति प्रथम, गुरलीन द्वितीय, गमिकी सिंह तृतीय
- एकल गायन में महक प्रथम, शालिनी द्वितीय, लीना तृतीय,

Glimpses of culture presented in Children's Festival

Glimpses of culture presented in Children's Festival

Glimpses of culture presented in Children's Festival

Glimpses of culture presented in Children's Festival

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed