फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Give voting rights only to those who behave according to the sect: Daduwal

पंथ के अनुसार आचरण करने वालों को ही दें मताधिकार : दादूवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Give voting rights only to those who behave according to the sect: Daduwal
करनाल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) की धार्मिक प्रचार कमेटी के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने सिखों से आने वाले चुनावों में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आह्वान किया है। उन्होंने सरकार को भी सलाह दी कि वह सिर्फ सिख पंथ के अनुसार आचरण करने वालों को ही मताधिकार दें।
विज्ञापन

गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान वरिंदर सिंह के प्रतिष्ठान पर प्रेसवार्ता के दौरान दादूवाल ने कहा कि इसके लिए गाइड लाइन बनी हुई हैं। प्रदेश में 26 उम्मीदवार खड़े किए हैं। करनाल से गगनदीप सिंह, असंध से रत्तक को खड़ा किया गया है। इस समय हरियाणा के सिखोंं के हकों पर डाका मारने वालों तथा हकों के पहरेदारों के बीच मुकाबला है। आने वाली 19 जनवरी को निर्णय हो जाएगा कि कौन किसके साथ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह गुरुद्वारों की गोलकों का धन स्वयं के हितों में नहीं सिख पंथ के प्रचार में लगाना चाहते हैं। पिछले दिनों में गुरुद्वारों में सुधार हुआ हैं। ऐतिहासिक विरासत को वह सहेज कर रखने के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की संगत को निर्णय करना है। उन्होंने साफ किया कि वह किसी का हक मारने के पक्षधर नहीं हैं। उनका मिशन सेवा और धर्म का प्रचार करना हैं। इस अवसर पर महासचिव इंद्रपाल सिंह हरमीत सिंह हैप्पी, कुलदीप सिंह हरदीप सिंह ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed