फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Girls went to the toilet, hit by Shatabadi

शौच के लिए गई थीं लड़कियां, शताब्दी की चपेट में आईं

Sat, 19 Oct 2013 11:40 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sat, 19 Oct 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
Girls went to the toilet, hit by Shatabadi
कुरुक्षेत्र के गांव मोहड़ी में शुक्रवार देर शाम शौच के लिए गई दो बहनें को शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की शिनाख्त करवाने के बाद इन्हें पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भेज दिए।
विज्ञापन


जीआरपी थाना के एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर ने सूचना दी थी कि मोहड़ी गांव के पास दो शव ट्रैक पर पड़े हैं। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से शवों की शिनाख्त करवाई। पुलिस के अनुसार शवों की पहचान गांव मोहड़ी निवासी नेहा(19) और उसकी बहन राजरानी (17) के रूप में हुई।
विज्ञापन


इन लड़कियों के पिता भगवानदास ने बताया कि दोनों बहने शौच के लिए गांव के पास अपने बाड़े में गई थीं। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई। नेहा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी जबकि राजरानी गांव के पास स्कूल में नौंवीं कक्षा में पढ़ रही थी। भगवान दास के छह बच्चे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक सचखंड ट्रेन से गिरा, मौत
अमीन गांव के पास सचखंड ट्रेन से गिरने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को शिनाख्त के लिए सरकारी अस्पताल में रखा गया है। एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि मृतक की जेब से पानीपत से लुधियाना की ट्रेन टिकट मिली है। घटना वीरवार की है और मरने से पहले युवक ने अपना नाम राकेश बताया था। इतना ही नहीं युवक पानीपत के आसपास के गांव का ही बता रहा था, लेकिन पूरा पता वह नहीं दे सका। बलबीर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed